Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सुंदर वीरा ने 17 साल तक शो का हिस्सा बने रहने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जेठालाल संग मेरा काफी पंगा हो

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों को अपनी बेहतरीन कॉमेडी से खूब एंटरटेन कर रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. हाल ही में इसने 17 साल पूरे किए. इसी दौरान जेठालाल के साले का किरदार निभाने वाले मयूर वकानी ने अपनी जर्नी पर बात की.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस हर एक कैरेक्टर से दिल से जुड़े हुए हैं. हाल ही में कॉमेडी ड्रामा ने 18वें वर्ष में एंटर किया. जिसके बाद स्टारकास्ट ने इस उपलब्धि को सेलिब्रेट किया. इसी दौरान सुंदर भाई ने 17 साल तक शो का हिस्सा बने रहने पर बात की.

सुंदर भाई ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा बनने पर तोड़ी चुप्पी

जेठालाल के साला का रोल निभाने वाले मयूर वकानी ने 17 साल तक काम करने पर कहा, ”तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करना एक बेहतरीन अनुभव रहा है. मैं अहमदाबाद से हूं और मुझे आज भी एक मजेदार वाक्या याद है, जब ‘लकाड़िया पुल’ नाम की जगह पर किसी ने पीछे से मेरी बाइक ओवरटेक की और मुझे चेतावनी दी कि मैं सुंदर का किरदार उस तरह न निभाऊं, जैसा मैं निभाता हूं, क्योंकि उसे लगा कि मैं अहमदाबाद के लोगों की छवि खराब कर रहा हूं. लोग इस शो को इतनी बारीकी से देखते हैं कि वे इस शो से जुड़ गए हैं.”

असित कुमार मोदी और दिलीप सर को मयूर ने कहा शुक्रिया

मयूर उर्फ सुंदर इमोशनल होते हुए कहते हैं, “मैं असित कुमार मोदी, दिलीप सर और पूरी टीम का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इस शो का हिस्सा बनने का मौका मिला.” उन्होंने आगे कहा, “भगवान की कृपा से मुझे शो में अपनी बहन दिशा संग काम करने का मौका मिला. मेरे जेठालाल संग भी कई सीन थे. मैं कलाकारों और दर्शकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जो हमें प्यार देते रहते हैं. हर एक्टर को ऐसा परिवार नहीं मिलता और मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं.”

यह भी पढ़ें- Saiyaara के लिए अक्षय कुमार की तारीफ करने पर मोहित सूरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनका ऐसा पब्लिकली बोलना…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >