Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में काम करने के 7 साल बाद निधि भानुशाली ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो लोग दबाव…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में सोनू का किरदार निभाने वाली निधि भानुशाली ने बताया कि शो के पहले दिन वह कितनी नर्वस और खुश थीं. इसके साथ ही उन्होंने इस चर्चित शो में काम करने के अपने अनुभव को भी साझा किया.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोनू भिड़े का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं निधि भानुशाली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने पहले शूटिंग डे को याद करते हुए दिल छू लेने वाली बातें कहीं. महज 11 साल की उम्र में इस लोकप्रिय शो से जुड़ना उनके लिए एक खास अनुभव था. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

“मैं कितनी खुशी से घबराई हुई थी”

निधि भानुशाली ने News18 को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब वह शो में शामिल हुईं, तब यह पहले से ही 4 सालों से टेलीकास्ट हो रहा था और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुका था. उन्होंने कहा, “जब मैं इस शो में आई, तो यह एक पहले से ही चल रही और सटीक रूप से काम करने वाली मशीन की तरह था.मैं नई थी,और समझ रही थी कि मैं इसमें कहां फिट होती हूं.”

उन्होंने यह भी बताया कि वह पहले टीवी विज्ञापनों में काम कर चुकी थीं, लेकिन इस तरह के लंबे समय तक चलने वाले शो का हिस्सा बनना एक बिल्कुल नया अनुभव था.

“बहुत कुछ सीखा – टाइमिंग, कैमरा और टीम वर्क”

निधि के अनुसार, इस शो ने उन्हें एक पेशेवर कलाकार के तौर पर काफी कुछ सिखाया. उन्होंने कहा, “डायलॉग की टाइमिंग से लेकर शो की एनर्जी को पकड़ना, सबकुछ नया और सीखने लायक था. सबसे बड़ी बात थी कि इतने अनुभवी कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला. कैसे वो लोग दबाव को मैनेज करते हैं, कैमरे के पीछे हंसी-मजाक बनाए रखते हैं- ये सब मेरे लिए सीखने का हिस्सा था.”

यह भी पढ़े: Saiyaara की एडवांस बुकिंग में हुई बल्ले-बल्ले, तो सलमान खान ने कर डाला यह काम, बोले- उनके माता-पिता…

यह भी पढ़े: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: निधि भानुशाली ने जेठालाल-दयाबेन संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो बहुत सख्त…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >