Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की 'सोनू' ने घास पर लेटकर दिए पोज, टॉप और शार्ट्स में दिखी बेहद स्टनिंग

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पुरानी सोनू यानी निधि भानुशाली को फैंस भूले नहीं हैं. यही वजह है कि निधि की तसवीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती है.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पुरानी सोनू यानी निधि भानुशाली ने लेटेस्ट तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. तसवीरों में निधि घास पर लेटकर पोज दे रही हैं. ये तसवीरें बेहद खूबसूरत है और फैंस इसपर अपने रिएक्शन दे रहे है. एक्ट्रेस घास पर लेटकर आसमान को निहारती दिखी.

निधि भानुशाली घास पर लेटकर एकटक आसमां को देख रही है. मल्टीकलर टॉप और डेनिम वाले शार्ट्स में वो बेहद ग्लैमरस लग रही है. निधि इस फोटो में अपने हाथों से आंखों को छिपा रही है और उनके चेहरे पर एक मुस्कान दिख रही है. एक्ट्रेस के बाल भी काफी अच्छे दिख रहे है.

निधि भानुशाली की फोटोज पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, आप सोनू के रोल में सबसे परफेक्ट थी. आपकी जगह कोई नहीं ले सकता. एक अन्य यूजर ने लिखा, सोनू बेटा मस्ती नहीं. एक यूजर ने लिखा, तारक शो में आप वापस क्यों नहीं आती. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ब्यूटी क्वीन.

निधि भानुशाली भले ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ चुकी हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. निधि रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस और हॉट है. एक्ट्रेस को ट्रैवल करने का काफी शौक है और ये बात उनके इंस्टा फोटो देखने से पता चल जाता है. एक्ट्रेस के चाहने वालों की लिस्ट लंबी जो उनकी तसवीरों पर जमकर प्यार बरसाते है. निधि बिकिनी फोटोज भी जमकर शेयर करती है.

निधि भानुशाली ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बतौर एक बाल कलाकार के रूप में की थी. तारक शो में निधि ने झील मेहता को रिप्लेस किया था और बहुत कम समय में ही फैंस को अपनी एक्टिंग से इंप्रेस कर दिया था. निधि के शो छोड़ने के बाद भी फैंस उन्हें दोबारा से शो में देखना चाहते है. हालांकि अब शो में सोनू का रोल पलक सिधवानी निभा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >