Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सोनू ने भिड़े और माधवी भाभी संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सीन करने में…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू की भूमिका निभाने वाली खुशी माली अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. अब उन्होंने भिड़े और माधवी संग काम करने पर चुप्पी तोड़ी है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: खुशी माली अक्टूबर में सोनू की भूमिका निभाने के लिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा में शामिल हुईं. उन्होंने पलक सिधवानी को शो से रिप्लेस किया था. अब एक्ट्रेस ने अपने सह-कलाकार मंदार चंदवादकर और नितीश भलूनी संग ऑफस्क्रीन बॉन्ड पर बात की.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने पर क्या बोली खुशी माली

खुशी माली ने यह भी बताया कि जब उन्होंने सोनू की जगह ली, तो दर्शकों का दबाव था. एक्ट्रेस ने पिंकविला संग बात करते हुए कहा, “सोनू का किरदार घर घर में पॉपुलर नाम बन गया है. हर भारतीय माता-पिता सोनू को अपनी बेटी मानते हैं. इसलिए शुरू में, मैं यह सोचकर थोड़ा घबरा गई थी कि मैं यह रोल कैसे करूंगी. हालांकि, एक महीने बाद चीजें बदल गईं क्योंकि दर्शकों ने मुझे स्वीकार किया और जमकर सपोर्ट किया. मैं प्यार देने वाले लोगों की आभारी हूं.”

टप्पू संग अपने बॉन्ड पर क्या बोली सोनू

नितीश भलूनी और खुशी माली के रूप में टप्पू और सोनू के ऑफस्क्रीन बॉन्ड के बारे में बात करते हुए, एक्ट्रेस ने बताया कि वे कैमरे के बाहर भी बिल्कुल सोनू और टप्पू की तरह हैं. उन्होंने कहा, ”हमारे ऑफस्क्रीन और ऑनस्क्रीन बॉन्ड में कोई अंतर नहीं है. पहले दिन जब मैं मॉक शूट के लिए आई तो मुझे टप्पू के बारे में पता चला. मेरी पहली धारणा थी कि वह कितना अच्छा इंसान है. उनका व्यवहार बहुत अच्छा था.

खुशी माली ने भिड़े और माधवी संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी

खुशी ने भिड़े परिवार को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, सोनालिका मैम और मंदार सर जैसे बड़े अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर करना बड़ी बात है. मैं शुरुआत में काफी नर्वस थी. हालांकि सीन करने में उन्होंने मेरी काफी मदद की.” खुशी ने एक किस्सा सुनाया, जिसमें कहा कि मैं सोनालिका और मंदार को ऑफ-स्क्रीन भी आई और बाबा कहती हूं और उनका नंबर भी मेरे फोन में आई और बाबा के नाम से सेव हैं.”

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टप्पू ने जेठालाल और भिड़े संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कैमरे के बाहर…

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गुब्बारा पकड़े समंदर की ओर गए बापूजी, अय्यर ने बड़ी अनहोनी का जताया अंदेशा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >