Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू इस दिन बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे, बोली- काफी अनोखा…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम झील मेहता जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे संग शादी करने जा रही हैं. एक्ट्रेस वेडिंग को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 16 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो के हर किरदार की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. यही वजह है कि जब कोई शख्स सीरियल को अलविदा कहता है, फिर भी दर्शक उनके बारे में जानना चाहते हैं. जहां सिटकॉम में सोनू का किरदार निभाने वाली झील मेहता जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे संग सात फेरे लेने वाली हैं. एक्ट्रेस अपने होने वाले पति के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर फोटोज शेयर करती हैं. अब उन्होंने वेडिंग एक्साइटमेंट को लेकर बात ही.

वेडिंग एक्साइटमेंट को लेकर क्या बोली झील मेहता

झील मेहता एक नया अध्याय शुरू करने की तैयारी कर रही हैं. एक्ट्रेस 28 दिसंबर को आदित्य दुबे संग शादी के बंधन में बंधेगी. अब ईटाइम्स संग बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ”मैंने इस दिन का सपना कई सालों तक देखा है और अब जब ये पूरा हो रहा है, तो खुशी के साथ एक्साइटमेंट भी है. वेडिंग डेट करीब आ गए हैं और हर कुछ काफी अनोखा लग रहा है.”

किस तरह से होगी झील मेहता की शादी

झील और आदित्य की शादी थोड़ी मॉडर्न और परंपरा वाली होगी. झील ने बताया, “हम मॉडर्न टच देते हुए अपनी सांस्कृतिक जड़ों का सम्मान करना चाहते थे. हम दोनों के लिए ये काफी मायने रखता है.” शादी की घबराहट को लेकर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ”यह एक रोमांचक यात्रा रही है, और मै आगे की लाइफ के लिए काफी खुश हूं. हम पति-पत्नी के रूप में नए साल में कदम रखेंगे.” हाल ही में, झील ने समंदर किनारे अपनी बैचलरेट पार्टी मनाई.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ये एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड से रचाएगी शादी, बैचलर पार्टी में की जमकर मस्ती, कौन है दूल्हा

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ये एक्ट्रेस 100 दिन बाद बनेगी दुल्हन, मंगेतर संग शेयर की बेहद रोमांटिक फोटो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >