Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ये एक्ट्रेस 100 दिन बाद बनेगी दुल्हन, मंगेतर संग शेयर की बेहद रोमांटिक फोटो

शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को इतने साल हो गए है, लेकिन फैंस अभी भी इसे देखना मिस नहीं करते. अब तारक मेहता फेम एक्ट्रेस शादी करने जा रही है और उन्होंने अपने होने वाले पति के साथ रोमांटिक तसवीरें शेयर की है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित मोदी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए गुडन्यूज है. शो में सबसे पहले सोनू भिड़े की भूमिका निभाकर लोकप्रिय हुई एक्ट्रेस झील मेहता शादी रचाने जा रही है. झील अपने बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे संग सात फेरे लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है. एक्ट्रेस आदित्य संग अपनी रोमांटिक तसवीरें शेयर करती रहती है. अब उन्होंने बताया कि शादी होने में कितने दिन बच गए है.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पुरानी सोनू कब कर रही शादी

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पुरानी सोनू यानी झील मेहता ने अपने होने वाले पति संग रोमांटिक फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, हमारी शादी होने में अभी 100 दिन बाकी हैं.

झील मेहता की तसवीरों में क्या है खास

झील मेहता ने आदित्य दुबे संग बेहद प्यारी तसवीरें पोस्ट की है. फोटोज में दोनों साथ में एक-दूसरे संग मस्ती करते दिख रहे हैं.

पोस्ट पर यूजर्स के क्या आ रहे कमेंट

झील मेहता की पोस्ट पर उनके चाहने वाले खूब कमेंट्स कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ओएमजी, 28 दिसंबर वह तारीख है. बहुत खुश है और ये बहुत क्यूट है. एक यूजर ने लिखा, भाई संभलकर वो हमारी बचपन की क्रश है. एक यूजर ने लिखा, झील की हमारे दिल में खास जगह है सोनू भिड़े के रूप में. उन्हें खुश देखकर काफी खुशी हो रही. कई यूजर्स ने उन्हें बधाई भी दी.

झील मेहता ने कहां की बैचलर पार्टी

झील ने अपने दोस्तों संग गोवा में बैचलर पार्टी की. उन्होंने पार्टी की फोटोज भी पोस्ट की थी, जिसमें वो फ्लोरल ड्रेस में काफी प्यारी दिखी थी. साथ ही एक शोल्डर स्ट्रैप लगाया था, जिसमें होने वाली दुल्हन लिखा था.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ये एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड से रचाएगी शादी, बैचलर पार्टी में की जमकर मस्ती, कौन है दूल्हा

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ये एक्ट्रेस ले रही पति से तलाक, 7 साल बाद टूटी शादी, बोलीं- हमारे बीच…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >