Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में दयाबेन की वापसी पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं जल्द ही फाइनलाइज...

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah को लेकर बीते दिन चर्चा तेज हो रही थी कि शो में जल्द ही दयाबेन की वापसी होने वाली है. अब इस पर खुद शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने चुप्पी तोड़ी है. साथ ही उन्होंने दिशा वकानी के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 16 साल से ज्यादा वक्त से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. इस बीच एक बार फिर शो की पसंदीदा किरदार दयाबेन के वापसी की खबर तेज हो रही है. पिछले दिनों अफवाह उड़ी थी कि दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी की एग्जिट के बाद शो में एक्ट्रेस काजल पिसाल उन्हें रिप्लेस करने वाली हैं. हालांकि, बाद में खुद काजल ने बताया कि उन्होंने 2022 में ऑडिशन दिया था, जिसकी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं. यह सिर्फ एक अफवाह है और कुछ नहीं. इन सब के बाद दयाबेन की वापसी की खबरों पर खुद शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने चुप्पी तोड़ी है. साथ ही उन्होंने बताया है कि दिशा वकानी संग अपने रिश्ते पर भी बात की है.

कब होगी दयाबेन की वापसी?

असित मोदी ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में दयाबेन की वापस पर कहा, ‘लोग बेसब्री से दयाबेन का इंतजार कर रहे हैं, मैं जल्द ही फाइनलाइज करूंगा. लोग बोलते हैं कि दयाबेन के बिना उन्हें शो पर मजा नहीं आ रहा और मैं सहमत भी हूं. एक टीम के तौर पर हम जितना हो सकता है दया भाभी की जगह भरने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह जल्द ही वापस आएंगी.’

दिशा वकानी बहन जैसी हैं

असित मोदी से जब आगे पूछा गया कि क्या दिशा वकानी की वापसी होगी? तो इसपर प्रोड्यूसर बोले, ‘हम सिर्फ प्रार्थना कर सकते हैं कि दिशा वकानी ही उस किरदार में लौटें. वह मेरी बहन की तरह हैं और उन पर परिवार की जिम्मेदारियां हैं, इसलिए उनका लौटना मुश्किल हो सकता है. हम उन्हें आज भी याद करते हैं। वह टीम के लिए बहुत केयरिंग और सिंसियर थीं. उम्मीद है हमें उनके जैसा कोई मिलेगा.’

यह भी पढ़े: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भिड़े के घर के बाहर मिली रहस्यमयी चीज, निकला ऐसा सामान कि सोसाइटी में मचा हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >