Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मधुबाला संग पोपटलाल की शादी हुई फिक्स, महिला मंडल में होगी नई एंट्री

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है, क्योंकि पोपटलाल की जिंदगी में खुशियां आ गई है. मधुबाला ने उनसे शादी करने के लिए हां कह दिया है और सभी गोलुकधाम वाले तैयारियों में लग गए हैं. अगर पोपट की शादी हो गई, तो महिला मंडल में एक नई शख्स की एंट्री होगी.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. हर एक कैरेक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. जेठालाल हो या फिर गोलुकधाम सोसाइटी के भिड़े और सोढ़ी सभी की एक्टिंग जबरदस्त होती है. सीरियल का लेटेस्ट एपिसोड पोपटलाल की मधुबाला से शादी करने की जर्नी को दिखाता है. जहां इंस्पेक्टर चालू पांडे ने कहा कि उनकी बेटी से पोपटलाल से शादी करने के लिए हां कह दी है. ये बात सुनकर पूरे सोसाइटी वाले खुशी से झूम उठे.

पोपटलाल संग शादी के लिए मधुबाला ने कहां हां

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत चालू पांडे की ओर से मधुबाला की शादी की बात करने से होती है. सभी सोसाइटी वाले एक दूसरे को मिठाई खिलाते है और रिश्ते की बात को आगे बढ़ाते है. हालांकि चालूपांडे कहते हैं कि एक गड़बड़ है, सगाई कल ही करनी होगी नहीं तो एक साथ तक कोई भी मुहूर्त नहीं है. इस बात को सुनकर बापूजी कहते हैं कि हम कल की सारी तैयारियां करके पोपट और मधुबाला की सगाई करवा देंगे.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पोपटलाल के दिल को तोड़ देगी मधुबाला या फिर शादी का लड्डू खाएंगे पत्रकार

Also Read- TMKOC: इन 5 एक्टर्स ने ठुकराया था ‘जेठालाल’ के रोल का ऑफर, ऐसे मिला दिलीप जोशी को मौका

Also Read- TMKOC: तो ‘जेठालाल’ नहीं यह किरदार निभाते दिलीप जोशी, क्‍या आपको पता है ?

पोपटलाल और मधुबाला की शादी की तैयारियां शुरू

इस बात को सुनकर सभी खुश हो जाते हैं. लड़की वालों के जाने के बाद सभी गोलुकधाम वाले डिसाइड करते हैं कि वो क्या काम करेंगे. जहां जेठालाल बिजी हैं, वहीं बाकी सभी साथी काम बांट लेते हैं. इधर पोपटलाल टप्पू सेना को अपनी सगाई की खुशखबरी देता है और वे रोमांचित हो जाते है. हालांकि सभी को इस बात का भी बुरा लगता है कि वे समारोह में शामिल नहीं हो सकते, क्योंकि उनका पूणे में कुछ काम है. अब आने वाले एपिसोड में ये देखने वाली बात होगी कि इस बार सच में पत्रकार घोड़ी चढ़ेंगे या फिर उनकी किस्मत दगा दे जाएगी. अगर सबकुछ अच्छे से हो गया, तो महिला मंडल को एक नई मेंबर मिलेगी.

Also Read- TMKOC के सोढ़ी को बिग बॉस से मिला था ऑफर, इस पंजाबी फिल्म में कर चुके हैं काम, जानें गुरुचरण सिंह से जुड़ी अनसुनी बातें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >