TMkOC: 'पोपटलाल' को मिल गई दुल्हनिया, शो में आएगा नया ट्विस्ट! जानें वीडियो में एक्टर ने क्या कहा

शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पोपटलाल की शादी का इंतजार फैंस को काफी लंबे समय से है. पोपटलाल की शादी होते होते कई बार रह गई है. अब उनके लिए मेकर्स दुल्हनिया लेकर आ रहे है.

Taarak Mehta ka Ooltah Chashma: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta ka Ooltah Chashma) में नये तारक मेहता की एंट्री हो गई है. मेकर्स ने अब शो को और दिलचस्प बनाने के लिए कमर कस लिया है. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो इसमें पोपटलाल की दुल्हनिया की एंट्री होने वाली है. ये खबर जानकर फैंस जरूर खुश हो जाएंगे.

मिसेज पोपटलाल की एंट्री?

दरअसल, सोशल मीडिया पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा नाम के एक फैन पेज ने एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में बाबूजी नये तारक मेहता का स्वागत करते है. वीडियो में पोपटलाल कहते है, शो में मिसेज पोपटलाल की एंट्री होने वाली है. इस वीडियो पर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CifX3WdDdFl/
असल जिंदगी में शादीशुदा है पोपटलाल

वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा, वाह, अब आएगा मजा. एक अन्य ने लिखा, फाइनली पोपटलाल को अपनी दुल्हनिया मिल जाएगी. बता दें कि सीरियल में पत्रकार पोपटलाल का रोल निभाने वाले श्याम पाठक असल जिंदगी में शादीशुदा है. उनकी पत्नी का नाम रेशमी है. कपल के तीन बच्चे भी है. उनकी बेटी का नाम नियति और बड़े बेटे का नाम पार्थ है. जबकि उनके छोटे बेटे का नाम शिवम है.

श्याम पाठक के बारें में जानें ये बातें

श्याम पाठक ने नेशनल स्‍कूल ऑफ ड्रामा के स्‍टूडेंट में पढ़ाई की है. एक्टर ‘जसुबेन जयंतीलाल जोशी की जॉइंट फैमिली’ और ‘सुख बाय चांस’ शोज में नजर आ चुके है. उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें ‘लस्ट, कॉशन’ शामिल है. इसके अलावा वो फिल्म सुनार में एक जूलरी शॉपकीपर के रोल में नजर आए थे. वहीं, हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा में शैलेश लोढ़ा की जगह सचिन श्रॉफ आ गए है. सचिन तारक शो से पहले स्टार प्लस के सीरीयल गुम है किसी के प्यार में दिखे थे. बता दें कि राजीव की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. अब देखना है कि फैंस उन्हें नये तारक मेहता के रोल में स्वीकार करते है या नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >