Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की पुरानी सोनू शो छोड़ने के बाद नहीं देखती हैं शो, बोली- काफी समय…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पुरानी सोनू निधि भानुशाली की एक्टिंग के दर्शक दीवाने है. काफी समय से एक्ट्रेस ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हैं. अब उन्होंने बताया है कि क्या वो अब भी शो देखती हैं या नहीं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: निधि भानुशाली ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू की भूमिका निभाई थी. उनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना है. हालांकि साल 2019 में एक्ट्रेस ने पढ़ाई के लिए शो छोड़ने का फैसला लिया और उनकी जगह पलक सिधवानी ने ले ली. निधि के जाने के बावजूद भी फैंस इंस्टाग्राम की मदद से उनके साथ जुड़े रहे और हर पोस्ट पर वापसी को लेकर कमेंट करते थे. अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी पुरानी यादें साझा की है.

क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा देखते हैं निधि भानुशाली

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में, निधि ने खुलासा किया कि क्या वो अभी भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा को फॉलो करती हैं या नहीं. एक्ट्रेस ने कहा, ”मैंने काफी समय पहले ही शो देखना बंद कर दिया था. जब मैं इसका हिस्सा थी, तब भी मैं इसे रोज नहीं देखती थी. दरअसल मैं आम तौर पर ज्यादा टीवी नहीं देखती.” हाल ही में, वह कॉमेडी शो के पुराने कलाकारों से मिली थी. जिसकी तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई.

लंबे ब्रेक के बाद निधि भानुशाली की शोबिज में वापसी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने और एक्टिंग से दूर जाने के बाद भी, निधि भानुशाली पिछले कुछ वर्षों में काफी पॉपुलर रही थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना ट्रैवल वीडियो शुरू किया, जो काफी पॉपुलर हुआ था. कभी झील किनारे तो कभी पहाड़ों से उनकी तसवीरें अक्सर वायरल होती थी. उन्होंने हाल ही में सिस्टरहुड नाम की एक सीरीज में काम किया था, जो अमेजन प्राइम मिनी पर स्ट्रीम हो रही है.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मेहता साहब के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस शो में निभाएंगे वकील का रोल

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: माधवी भाभी का आत्माराम भिड़े संग कैसा है रिश्ता, बोली- अपने पति के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >