Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो का हिस्सा बने रहने पर पुरानी सोनू ने किया रिएक्ट, कही ये बात

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ हर उम्र के लोगों का पसंदीदा शो है. जेठालाल से लेकर माधवी भाभी तक, हर किरदार फैंस के दिल में बस चुका है. सोनू का रोल पहले निधि भानुशाली ने निभाया था. निधि ने शो में ऑडिशन देने को लेकर बात की है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा हर उम्र के लोग को पसंद है. जेठालाल, बबीता जी, भिड़े, माधवी भाभी जैसे किरदारों ने दर्शकों की जिंदगी में खास जगह बना ली है. शो अपने ट्रैक को लेकर फैंस को एंटरटेन करता रहता है. इन दिनों शो में भूत वाला ट्रैक दिखाया जा रहा है और इस वजह से सीरियल टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे पहुंच चुका है. शो में सबसे पहले ‘सोनू भिड़े’ का किरदार निधि भानुशाली ने निभाया था. उन्होंने शो में सात साल तक काम किया था और इसे लेकर एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बात किया है.

7 साल तक तारक शो में काम करने पर पुरानी सोनू ने किया रिएक्ट

निधि भानुशाली ने ईटाइम्स से बातचीत में तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने पर कहा, मेरे लिए सबसे बड़ा भावनात्मक टूटने वाला पल तब आया जब मैं 7 साल तक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम कर रही थी. शुरू में बहुत मजा आया क्योंकि मैं बहुत कुछ सीख रही थी, लेकिन जब वही चीज रोज-रोज की रूटीन बन गई, तब मुझे एहसास भी नहीं हुआ कि मेरे दिमाग पर कितना दबाव था. सब कुछ बहुत भारी लगने लगा था. जब आप लगातार भागते रहते हो और आपको लगने लगता है कि अब रुककर सांस लेना जरूरी है, तभी मैंने तय किया कि क्विट करके एक लंबा ब्रेक लेना चाहिए.

तारक मेहता शो में ऑडिशन को लेकर क्या बोली निधि भानुशाली?

निधि भानुशाली ने बताया, मैं ऐसे ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लिए ऑडिशन देने के लिए गई थी. उस दिन मैं दो-तीन ऑडिशन दे रही थी. तारक मेहता उनमें से एक था और हमें पता था कि ये किसी ऐसे शो के लिए है जो लंबा चल सकता है. उस समय हमने तय कर रखा था कि हम किसी ऐसे शो का हिस्सा नहीं बनेंगे जिसमें लंबा कमिटमेंट हो. लेकिन जब हमें पता चला कि ये ऑडिशन तारक शो के लिए है और वह शो तब तक पहले ही 4 साल से चल रहा था, तो मेरा इंटरेस्ट बढ़ गया. क्योंकि मैं खुद भी इस शो की रेगुलर दर्शक थी और इस वजह से मैंने ऑडिशन देना सही समझा.

यह भी पढ़ें- Thug Life OTT Release: 200 करोड़ में बनी ‘ठग लाइफ’ ने कमाए सिर्फ इतने करोड़, अब इस ओटीटी पर हो रही स्ट्रीम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >