Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में फिर से वापसी पर निधि भानुशाली ने तोड़ी चुप्पी, कही अपने दिल की बात

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम निधि भानुशाली, जिन्होंने शो में सोनू का किरदार निभाकर खूब लोकप्रियता हासिल की थी, अब शो का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने 2019 में शो को अलविदा कहा था. हाल ही में उन्होंने शो में वापसी को लेकर प्रतिक्रिया दी है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोनू का किरदार से फेम बटोर चुकी एक्ट्रेस निधि भानुशाली शो का हिस्सा अब नहीं है. निधि ने साल 2019 में असित मोदी के शो को अलविदा कह दिया था. एक्ट्रेस को इतने साल हो गए शो को छोड़े हुए, लेकिन फैंस उन्हें आज भी सोनू के नाम से याद रखे हुए हैं. निधि इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट यार लोग को लेकर सुर्खियों में है. इस बीच एक इंटरव्यू में उन्होंने तारक मेहता शो में वापसी को लेकर बात की.

निधि भानुशाली बोली- जिंदगी को वैसे जीना था जैसा 12…

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में निधि भानुशाली ने सात साल बिताए थे. न्यूज18 शोशा के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने शो को अलविदा कहने के अपने फैसला को लेकर कहा, “शो को सात खूबसूरत सालों के बाद छोड़ना कोई झटपट लिया गया निर्णय नहीं था, बल्कि यह एक इनर कालिंग थी. मुझे महसूस हुआ कि अब समय है कुछ नया देखने और दुनिया को और करीब से जानने का. मुझे और पढ़ाई करनी थी, सफर करना था और जिंदगी को वैसे जीना था जैसा 12 घंटे की शूटिंग में मुमकिन नहीं हो पाता.”

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापस लौटने पर क्या बोली निधि?

निधि भानुशाली से जब पूछा गया कि क्या अगर मेकर्स उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापस बुलाएं तो वह लौटेंगी. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, “क्या ऐसा करना उस मकसद को ही नहीं मिटा देगा, जिसकी वजह से मैंने शो छोड़ा था? मैंने इसलिए शो छोड़ा क्योंकि मेरे अंदर एक मजबूत आवाज थी, जो मुझे सेट से बाहर की जिंदगी देखने और खुद को एक किरदार की सीमा से बाहर पहचानने के लिए कह रही थी. अगर मैं वापस लौटती हूं तो ऐसा लगेगा जैसे मैंने जो फैसला लिया था और उससे जो कुछ मैंने सीखा उसे नकार दिया.”

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल संग काम नहीं कर पाने पर छलका भूतनी चकोरी का दर्द, कहा- मैं उन्हें दयाबेन के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >