Taarak Mehta Ka Ooltah Chasmah: गोकुलधाम के नए सदस्य रतन-रूपा ने शो में शामिल होने पर दिया रिएक्शन, कहा- गोकुलधाम एक यूनिवर्स है

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोलधाम सोसाइटी में रूपा-रतन की नई एंट्री हो चुकी है. अब इसका किरदार निभाने वाले स्टार्स धरती भट्ट और कुलदीप गौर ने शो का हिस्सा बनने पर अपना अनुभव साझा किया है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chasmah: सब टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. हाल ही में इस शो में एक नई फैमिली की एंट्री हुई है, पति-पत्नी रूपा और रतन अपने दो बच्चों के साथ गोकुलधाम सोसाइटी में शिफ्ट होते हैं और धीरे-धीरे बाकी घरवालों के दिलों में अपनी जगह बना रहे हैं.

इस बीच अब न्यू एंट्री धरती भट्ट और कुलदीप गौर ने अपने किरदार और इस पॉपुलर शो में शामिल होने पर बात की है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

शो में कैसा है धरती भट्ट के रूपा का किरदार?

रूपा का रोल निभा रही धरती भट्ट ने अपने किरदार के बारे में कहा, “मेरा किरदार ऐसा है जो एक हाथ से खाना भी बना लेती है और दूसरे हाथ से रील्स भी एडिट करती है. यानी आज की GEN Z हाउसवाइफ जैसी. मुझे लगता है कि आज की मॉडर्न हाउसवाइफ मुझसे आसानी से रिलेट कर पाएंगी, क्योंकि सोशल मीडिया अब जिंदगी का अहम हिस्सा है.”

शो में शामिल होने पर कुलदीप और धरती ने तोड़ी चुप्पी

धरती भट्ट और कुलदीप गौर से आगे जब पूछा गया कि शो में उनकी एंट्री कैसे हुई और उन्हें कैसा लग रहा है, तो इसका पहले जवाब देते हुए रूपा ने कहा, “मुझे अभी भी यकीन नहीं होता है क्योंकि गोकुलधाम एक यूनिवर्स है और ये सच में राधा-कृष की मेहरबानी है कि उन्होंने इतना अच्छा शो मुझे दिया. असित सर को भी बहुत-बहुत शुक्रिया कि ये भरोसा करने के लिए कि रूपा का ये किरदार धरती परफॉर्म कर पायेगी.”

वहीं, कुलदीप ने कहा, “जब हमे पता चला कि इस शो में नई एंट्री होगी तो एक एक्टर्स भले थे, लेकिन हम दर्शक भी रह चुके हैं, तो हमें जब पता चला कि हम शो में जायेंगे तो बहुत कुछ सोच रहे थे. लेकिन जब आ गए तब हुआ कि अरे वाह, क्या सही है यह यूनिवर्स और तब पता आखिर क्यों यह शो इतना प्यारा है और अबतक चल रहा है. “

यह भी पढ़ें: War 2 Box Office Collection Day 14: ‘वॉर 2’ की रिकॉर्ड ओपनिंग के बाद अब सुस्त पड़ा कलेक्शन, कुल कमाई में कितना कमाया? जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >