Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में हो रही नयी एंट्री, महिला मंडली की वजह से गोकुलधाम सोसाइटी में आई नयी मुसीबत

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिखाया जाएगा कि महिला मंडली की वजह से गोकुलधाम सोसाइटी के लोग नयी परेशानी में फंस जाएंगे. अब इस मुसीबत से वह लोग कैसे निकलेंगे, ये देखना काफी दिलचस्प होगा.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है. शो में दिखाया जाएगा कि गोकुलधाम सोसाइटी की महिला मंडली सब्जी लेने के लिए जमा होती है. इस दौरान वह सुनीता सब्जी वाली से बातें करती है. सुनीता बताती है कि, वह आज लेट हो गई क्योंकि वह अपने बच्चे के स्कूल गई थी. सब्जी वाले ठेले के पास, भूतनाथ जी आते हैं. उनसे अंजलि पूछती है कि, वर्मा जी के घर का काम कब तक चलेगा. इसपर भूतनाथ कहता है कि सब कुछ दिन और.

वर्मा जी के फ्लैट में कौन आ रहा रहने?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिखाया जाएगा कि बबीता जी पूछती है कि वर्मा जी का घर अब कैसा दिख रहा है. भूतनाथ बताता है कि मस्त बना है. इसमें देसी-विदेशी फ्यूजन किया गया है. जो देखेगा वह सिर्फ देखता ही रह जाएगा. आप लोगों को मैं दिखाऊंगा. महिला मंडली उनसे पूछती है कि, उनके घर कौन रहने आने वाला है. हालांकि भूतनाथ कहता है कि इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बहुत जल्द इसके बारे में पता चल जाएगा. बबीता जी कहती है कि जो भी रहने आए, उनकी महिला मंडली को तो एक नया सदस्य मिलने वाला है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीपुरानी फिल्मों का नया जादू: क्यों री-रिलीज हो रही हैं हिट और दर्शकों को क्यों भा रही हैं? 

गोकुलधाम सोसाइटी में कौन होंगे नये मेहमान?

शो में दिखाया जाएगा कि एक मजदूर वर्मा जी के घर से निकल कर आता है और उनके घर की चाभी माधवी भाभी को देता है. महिला मंडली की औरतें वर्मा जी के घर की तारीफ सुनकर उसे देखने का प्लान करती है. वह लोग सब उसके फ्लैट में जाती है. जैसे ही माधवी भाभी उसके घर का दरवाजा खोलती है, एक सायरन बजने लगता है. वह सायरन बंद ही नहीं होता. महिला मंडली की औरतें घबरा वहां से भाग जाती है. पूरी सोसोइटी वाले इस सायरन से परेशान हो जाते हैं. अब देखना होगा कि सायरन बंद कैसे होता है और ये नये मेहमान कौन होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >