Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ​​बबीता जी ने दिशा वकानी के तारक शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब दयाबने को किसी…

सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने हाल ही में 16 साल का जश्न मनाया है. शो को इतना समय हो गया, फिर भी दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है. इस बीच बबीता जी ने दयाबेन को लेकर बात की.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब टीवी का सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने 16 साल पूरे कर लिए. शो को इतने साल हो गए हैं, लेकिन आज भी इसे दर्शक बड़ी दिलचस्पी से देखते हैं. शो में अब कई नये किरदार दिखने लगे हैं, लेकिन कुछ किरदार शो के शुरूआत से ही अबतक बने हुए हैं. हाल ही में नये गोली की एंट्री हुई है. कुश शाह की जगह अब धर्मित शाह ने ले ली है. मुनमुन दत्ता जो बबीता जी का किरदार निभाती हैं, उन्होंने दयाबेन यानी दिशा वकानी से जुड़ी अपनी यादें ताजा की.

मुनमुन दत्ता ने दिशा वकानी को किया याद

मुनमुन दत्ता तारक मेहता का उल्टा चश्मा से एक शुरूआत से जुड़ी हुई है. अब तो फैंस उन्हें मुनमुन से ज्यादा बबीता जी के नाम से ही जानने लगे हैं. ईटाइम्स टीवी से बातचीत में एक्ट्रेस ने दिशा वकानी को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि वो उन लोगों को मिस करती है, जिन्होंने शो छोड़ दिया या हमें छोड़कर चले गए. एक्ट्रेस कहती है, मैं दिशा को बहुत याद करती हूं. जब भी हम जोक्स शेयर करते हैं, तो हम कहते हैं, याद है कैसे दिशा ने ये कहा था. साथ में हमारी कई बहुत अच्छी यादें है. जब भी दिशा का अनजान नंबर से कॉल आता था, तो वो उन कॉल को पिक करने से पहले अपनी आवाज बदल लेती थी.

Also Read-Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: इस वजह से ‘गोली’ ने शो को कहा अलविदा, ये शख्स हुआ भावुक, कहा- हमारी कितनी सारी…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में शादी करने के लिए तरस रहे ‘पोपटलाल’ रियल लाइफ में नहीं हैं कुंवारे, पत्नी की फोटो देख हो जाएंगे दीवाने

Also Read- Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah के सोढ़ी 25 दिन बाद लौटे घर, गुरुचरण सिंह ने बताया क्यों हुए थे गायब

नट्टू काका को याद कर क्या बोलीं मुनमुन दत्ता

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता ने नट्टू काका यानी घनश्याम नायक को याद करते हुए कहा, वो बहुत दयालु थे. एक्ट्रेस ने कहा, मेरे पास अभी भी नट्टू काका के वॉयस नोट्स है, जो उन्होंने मुझे लॉकडाउन में भेजे थे. मैंने उनके हेल्थ के बारे में जानने के लिए वॉयस नोट भेजा था. वो हमेशा काफी पॉजिटिव रहते थे और कहते थे, बेटी मैं जल्द ही वापस आ जाउंगा. तुम्हारे प्यार की वजह से मैं ठीक हू. एक्ट्रेस ने ये भी कि काश वो लोग हमारे साथ आज भी होते. बता दें नट्टू काका का कैंसर की वजह से साल 2021 में निधन हो गया था.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >