Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ‘बावरी’ का छलका दर्द, मेकर्स की खोली पोल, बोली- शो के दौरान सुसाइड करना…

शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सुर्खियों में है. शो में मोनिका भदौरिया बाघा की गर्लफ्रेंड बावरी का किरदार निभाती थी. एक्ट्रेस ने मेकर्स के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए है. साथ ही कहा कि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इन दिनों कई वजहों से लाइमलाइट में है. शो में काम करने वाली जेनिफर मिस्त्री यानी मिसेज सोढ़ी ने असित मोदी और मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए. जिसके बाद बावरी का किरदार निभाने वाली मोनिका भदौरिया ने कई खुलासे किए. उन्होंने यहां तक कह दिया कि शो के दौरान उनको मन में आत्महत्या करने के विचार आते थे.

मोनिका भदौरिया ने मेकर्स की खोली पोल

मोनिका भदौरिया ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बाघा की गर्लफ्रेंड बावरी का किरदार निभाती थी. शो में 6 साल तक काम करने के बाद एक्ट्रेस ने साल 2019 में शो को अलविदा कह दिया था. ईटाइम्स टीवी से बात करते हुए, मोनिका ने उस समय के बारे में बताया, जब वो सेट पर काम करती थी. एक्ट्रेस ने कहा, कैंसर का पता लगने के बाद मेरी मां को अस्पताल में एडमिट कराया गया थो, तो मुझे हर रात अस्पताल में उनके लिए रुकना पड़ता था. वो मुझे सेट पर सुबह बुला लेते थे और सेट पर जाने के बाद मुझे घंटों बैठाते थे.

‘मैं आत्महत्या कर लूं…’

मोनिका भदौरिया ने आगे कहा, असित मोदी से भी शिकायत करने की कोशिश की और वह कहते, ‘अरे तुम काम पर ध्यान दो, तुम्हारी मां ठीक हो जाएंगी.’ जब मेरी मां गुजर गईं तो उन्होंने एक भी फोन नहीं किया. उन्होंने मुझे इतना प्रताड़ित किया कि मुझे लगता था कि यहां काम करने से बेहतर है कि मैं आत्महत्या कर लूं. उन्होंने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. वे मुझ पर चिल्लाते और बदतमीजी करते. सोहिल कहते थे कि हम आपको भुगतान कर रहे हैं इसलिए हम जो भी कहें आपको करना होगा.

Also Read: Bigg Boss OTT 2 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की इस एक्ट्रेस की होगी एंट्री! नाम सुन लगेगा झटका
मोनिका भदौरिया के बारे में जानें ये बात

गौरतलब है कि मोनिका भदौरिया ने साल 2011 में उन्‍होंने सीरियल ‘ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है’ से डेब्‍यू किया था. उन्‍होंने शो में एक छोटा सा रोल प्‍ले किया था. इसके बाद वह इस प्‍यार को क्‍या नाम दूं और सजदा तेरे प्‍यार में जैसे सीरियल्‍स में नजर आईं. साल 2013 में उन्‍होंने ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ में बावरी के किरदार से इंट्री की. मोनिका भदौरिया ने अपने डायलॉग ‘हाय हाय गलती से मिस्‍टेक हो गई’ से खूब सुर्खियों बटोरी थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >