Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: महिला मंडली की पकड़ी गई चोरी, जेठालाल के दुकान में आया नया मेहमान, बाघा से है कनेक्शन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का नया प्रोमो काफी दिलचस्प है. शो में दिखाया जाएगा कि गोकुलधाम सोसाइटी में सायरन बजने से हर कोई परेशान हो जाता है. जिसके बाद भूतनाथ आता है और सायरन बजने की वजह बताता है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लेटेस्ट एपिसोड में जिखाया जाएगा कि गोकुलधाम सोसाइटी के लोग सायरन की आवाज से काफी परेशान हो जाते हैं. अय्यर बताता है कि सायरन की आवाज वर्मा जी के फ्लैट से आ रहा. भिड़े, भूतनाथ को फोन करता है, लेकिन वह उसका फोन नहीं उठाता. तारक मेहता कहते हैं कि जब तक भूतनाथ नहीं आएगा, तब तक ये सायरन ऐसे ही बजता रहेगा. सायरन की आवाज से परेशान होकर बाबूजी कहते हैं कि कोई सायरन बंद करो नहीं तो उसके कान फट जाएंगे. सारे लोग मिलकर ये फैसला लेते हैं कि वह लोग बिजली का मेन स्वीच बंद कर दें. जिसके बाद मेन स्वीच बंद कर दिया जाता है और सायरन की आवाज आनी बंद हो जाती है.

महिला मंडली की पकड़ी गई चोरी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिखाया जाएगा कि भूतनाथ आता है. भिड़े उससे पूछता है कि उसने उसका फोन क्यों नहीं उठाया. इसपर भूतनाथ कहता है कि वह गाड़ी चला रहा था और इस वजह से उनका फोन नहीं उठा पाया. भूतनाथ से सब पूछते हैं कि सायरन क्यों बज रहा था. भूतनाथ, भिड़े से वर्मा जी के फ्लैट का चाभी मांगता है. भिड़े चाभी अपनी पत्नी माधवी से मांगता है. माधवी बताती है कि वह चाभी वर्मा जी के फ्लैट के दरवाजे में लगी हुई है. सब ये सुनकर हैरान हो जाते हैं. अंजलि बताती है कि महिला मंडली को वर्मा जी के घर का रेनोवेशन देखना था क्योंकि भूतनाथ ने उसकी बहुत तारीफ की थी. आगे वह लोग बताती है कि जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला सायरन बजने लगा और वह लोग डर गए और भाग गए.

जेठालाल के दुकान में आया नया मेहमान

पोपटलाल, भूतनाथ से पूछता है कि उन्होंने सायरन क्यों लगाया. इसपर भूतनाथ बताता है कि वर्मा जी के फ्लैट का काम अधूरा हुआ है और ऐसे में अगर कुछ शॉर्ट सर्किट हुआ और कोई आग लग जाए या कोई चोर आ जाए, इसलिए सायरन लगा कर रखा है. वहीं, तारक मेहता का उल्टा चश्मा का एक और प्रोमो सामने आया है. प्रोमो में जेठालाल अपने दुकान गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स में दिखता है. वहां पर बावरी होती है, जो उससे छिपकर रहती है. जेठालाल, बाघा से कहता है कि बावरी से कहना कि मेरी हाजिरी में या मेरी गैर हाजिरी में वह दुकान में खुशी-खुशी में आ सकती है. ये सुनकर बावरी सामने आ जाती है और बाघा की चोरी पकड़ी जाती है.

यह भी पढ़ेंTaarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में हो रही नयी एंट्री, महिला मंडली की वजह से गोकुलधाम सोसाइटी में आई नयी मुसीबत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >