Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पोपटलाल के दिल को तोड़ देगी मधुबाला या फिर शादी का लड्डू खाएंगे पत्रकार

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार हो गया है, क्योंकि एक बार फिर पत्रकार पोपटलाल की लाइफ में खुशियां आई है. उनके लिए मधुबाला नाम की लड़की का रिश्ता आया है. वह उनसे मिलने के लिए कैफे भी जाते हैं. जहां दोनों लवबर्ड्स एक दूसरे से बात करते हैं. क्या इस बार पोपटलाल शादी की घोड़ी चढ़ेगा या फिर दिल टूट जाएगा.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 15 सालों से दर्शकों को अपनी जबरदस्त कॉमेडी से एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल के हर एक कैरेक्टर को दर्शक देखना पसंद करते हैं. चाहे वो जेठालाल हो या फिर पोपटलाल और आत्माराम भिड़े, हर किसी की दमदार एक्टिंग और कॉमेडी बेहतरीन होती है. फैंस हर एक कैरेक्टर के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना पसंद करते हैं. इन-दिनों सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में हम पोपटलाल की शादी होते हुए देख रहे हैं. जहां मधुबाला नाम की लड़की का रिश्ता उनके लिए आया है और दोनों डेट पर गए हैं. अब क्या पोपटलाल की शादी होगी या फिर हमेशा की तरह उनका दिल टूट जाएगा, ये आने वाले एपिसोड में ही दर्शकों को देखने को मिलेगा.

क्या पोपटलाल की चमकेगी किस्मत या टूट जाएगा दिल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट एपिसोड पोपटलाल की ओर से मधुबाला से मिलने से होता है. दोनों दिल फेक कैफे में जाते हैं और एक दूसरे की पसंद और नापसंद के बारे में पूछते हैं. मधुबाला इस दौरान पोपटलाल से उनके नेचर के बारे में पूछती है, जिसपर वह कहते हैं कि सभी लोग उन्हें भोला और दिल का साफ समझते हैं. बाद में हम देखते हैं कि पोपटलाल मधुबाला को गाना सुनाते है, जिससे वह इम्प्रेस हो जाती है. पत्रकार अपनी होने वाली दुल्हन के लिए गिफ्ट भी लेकर जाते हैं, जो बबीता जी और बाकी लेडीज ने तय किया है. हालांकि मधु ये लेने से इनकार कर देती है और कहती है, जब उनका रिश्ता तय होगा, तभी वह कुछ लेंगी.

Read Also- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में इन 2 किरदारों की हुई एंट्री, पोपटलाल की लाइफ में आएंगी खुशियां

Also Read- TMKOC: इन 5 एक्टर्स ने ठुकराया था ‘जेठालाल’ के रोल का ऑफर, ऐसे मिला दिलीप जोशी को मौका

Also Read- TMKOC: तो ‘जेठालाल’ नहीं यह किरदार निभाते दिलीप जोशी, क्‍या आपको पता है ?

क्या हमेशा के लिए गोकुलधाम सोसाइटी छोड़ देंगे पोपटलाल

इसके बाद पोपटलाल पूछते हैं कि शादी के लिए आपकी हां है या फिर ना. जिसके बाद वह कहती हैं कि वह ये बात अपने मौसाजी यानी की चालू पांडे को बताएंगी. इस बात को सुनकर पोपटलाल टेंशन में आ जाते हैं और गोकुलधाम सोसाइटी के सारे सदस्य को फोन कर बताते हैं. अब पोपटलाल की शादी इस बार होगी या फिर उनका दिल फिर से टूट जाएगा और वो सोसाइटी को हमेशा के लिए छोड़ देंगे. बता दें कि पोपटलाल ने ये भी प्रतिज्ञा ली है कि अगर इस बार उनका रिश्ता टूट गया तो वह हमेशा के लिए शादी की बात करना छोड़ देंगे.

Also Read- TMKOC के सोढ़ी को बिग बॉस से मिला था ऑफर, इस पंजाबी फिल्म में कर चुके हैं काम, जानें गुरुचरण सिंह से जुड़ी अनसुनी बातें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >