Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: माधवी भाभी का आत्माराम भिड़े संग कैसा है रिश्ता, बोली- अपने पति के साथ…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 16 सालों से दर्शकों को हंसा रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. अब माधवी भाभी का रोल निभाने वाली सोनालिका जोशी ने भिड़े संग अपने रिश्ता पर बात किया है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने हाल ही में 16 साल पूरे किए. इस दौरान पूरी स्टारकास्ट ने जोरदार सेलिब्रेशन किया और दर्शकों को प्यार देने के लिए धन्यवाद दिया. सोनालिका जोशी, जिन्होंने शुरुआत से ही शो में माधवी भाभी का रोल निभाया है. उन्होंने अपनी जर्नी और भिड़े संग अपने रिलेशनशिप पर बात की है.

सोनालिका जोशी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपनी जर्नी को लेकर क्या कहा

सोनालिका जोशी ने ई-टाइम्स संग बात करते हुए कहा, ”तारक मेहता का उल्टा चश्मा में 16 साल का सफर अद्भुत रहा. मेरे दिल में बहुत आभार है, क्योंकि दर्शक हमें इतना प्यार दे रहे हैं. जब भी हम कोई उपलब्धि हासिल करते हैं, तो हमें हमेशा खुशी होती है. हालांकि जिम्मेदारी हर साल बड़ी हो जाती है, लेकिन हर दिन मेहनत करते हैं. जिससे लोगों के चेहरों पर मुस्कान आना बंद न हो.”

क्या फैंस को माधवी भाभी का किरदार है पसंद

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सोनालिका ने कहा, फैंस को माधवी का किरदार काफी पसंद है और वो उस किरदार को असल में जीते हैं. किसी भी पोस्ट पर वह मेरे डायलॉग्स बोलते हैं. इसे देखकर काफी मजा आता है. कई बार तो लाइव सेशन के दौरान वो मुझे आचार-पापड़ के लिए भी पूछते हैं. उन्हें कैसे बताऊं कि रियल लाइफ में मुझे नहीं पता कि ये सब कैसे बनाया जाता है.

मंदार संग कैसे है सोनालिका का रिश्ता

सोनालिका ने ये भी शेयर किया कि लोग अक्सर उन्हें और भिड़े को रियल लाइफ में पति-पत्नी समझते हैं. एक्ट्रेस ने कहा, मैं और मंदार फैमिली फ्रेंड्स भी हैं, हम अक्सर एक दूसरे के घर डिनर पर जाते हैं. जब कभी मैं सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती हूं और अपने पति के साथ पोज करती हूं, तो फैंस पूछते है आप मंदार के बगल में क्यों नहीं बैठे हैं. इतनी मजेदार घटनाएं होती हैं.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या गोली के बाद सोनू शो को कहेगी अलविदा, कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने की खबरों पर बोलीं- कोई ऐसा…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के टप्पू ने नए शो में विलेन की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- साइको रूप में…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >