Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: एक एपिसोड से कितना कमाती हैं ‘माधवी भाभी’, असल जिंदगी में हैं करोड़ों की मालकिन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah:’तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में सोनालिका जोशी ‘माधवी आत्माराम भिड़े’ का किरदार निभाती है. ऑन-स्क्रीन अचार-पापड़ का छोटा-सा बिजनेस करने वाली माधवी असल जिंदगी में करोड़ों की मालकिन हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हर किरदार बहुत खास है. सभी कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है. गोकुलधाम सोसाइटी के सेक्रेटरी आत्माराम भिड़े की पत्नी माधवी भिड़े यानी सोनालिका जोशी ने अपनी सादगी से लोकप्रियता हासिल की है. शो में वह एक गृहिणी होने के बावजूद अचार-पापड़ का बिजनेस चलाती हैं और अपने परिवार के साथ बेहद खुश रहती हैं. लेकिन क्या आप उनकी असल जिंदगी के बारे में जानते हैं? असल जिंदगी में भी वह बिजनेस करती हैं और करोड़ों की मालकिन हैं.

सोनालिका जोशी की नेट वर्थ

सोनालिका जोशी मराठी परिवार से आती है और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी वह एक मराठी महिला का रोल निभाती है. बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम के रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनालिका जोशी एक एपिसोड का 35000-40000 रुपये तक की फीस चार्ज करती है. उनकी नेट वर्थ 10 करोड़ रुपये है. इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती है. इंस्टाग्राम पर उनके 1.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं. उनके पास एमजी हेक्टर और मर्सिडीज कार हैं. एक्ट्रेस को अलग-अलग आउटफिट में फोटोसूट कराने का भी काफी शौक है. उनका एक बोल्ड लुक काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह बीड़ी पीती दिखी थी. उनके इस फोटोशूट पर काफी बवाल मचा था.

थिएटर से एक्टिंग में रखा कदम

सोनालिका जोशी की परर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम फैंस जानते होंगे. सोनालिका ने समीर जोशी से साल 2001 में शादी की थी अभी वह दो बच्चों की मां है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से किया. एक्ट्रेस ने बोल बच्चन, चौकोन, वधाता वधाता वधे जैसे थिएटर नाटकों में काम किया है. उसके बाद उन्होंने पॉस येटा येटा, महाश्वेता, नायक, किमायागर, जगनवेगली जैसी मराठी सीरियल्स में एक्टिंग की. फिर 2008 से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में माधवी भिड़े का किरदार निभा रही है.

यह भी पढ़ें- शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ से जुड़े इस शख्स का हुआ निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जिंदगी और मौत की लड़ाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >