Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: कोमल भाभी ने 17 साल बाद शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे अपने लिए कुछ…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बीते कुछ एपिसोड्स में कोमल भाभी का किरदार निभाने वाली अंबिका रंजनकर नजर नहीं आ रही हैं. जिसके बाद अफवाहें फैलने लगी कि एक्ट्रेस ने कहीं शो छोड़ तो नहीं दिया है. अब कोमल हंसराज हाथी ने इन रूमर्स पर रिएक्ट किया और सच्चाई बताई है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सोनी सब का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने दिलचस्प एपिसोड से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है. शो ने हाल ही में 17 साल पूरे किए और 18वें वर्ष में एंटर कर गई. बीते दिनों दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता लेटेस्ट ट्रैक से गायब दिख रहे थे. जिसके बाद उनके शो छोड़ने की अफवाहों ने खूब सुर्खियां बटोरी. जिसके बाद असित कुमार मोदी ने क्लियर किया कि वह पर्सनल कारण से छुट्टी पर हैं. इसी बीच कोमल भाभी का रोल निभाने वाली अंबिका रंजनकर के सीरियल छोड़ने की रूमर्स आग की तरह फैल रही है. अब एक्ट्रेस ने इसपर रिएक्ट किया.

क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ रही हैं कोमल भाभी

दरअसल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट ट्रैक में कोमल भाभी को नहीं दिखाया जा रहा है. ऐसे में फैंस को ये चिंता सता रही है कि क्या उन्होंने शो छोड़ तो नहीं दिया है. एक्ट्रेस ने टेली चक्कर संग बात करते हुए इन रूमर्स को क्लियर किया. उन्होंने कहा कि सारी अफवाहें झूठी हैं. अंबिका रंजनकर ने कहा, “नहीं, मैंने शो नहीं छोड़ा है… मैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा हूं. कुछ निजी कारणों से मैं शूट नहीं कर रही हूं. मुझे अपने लिए कुछ टाइम चाहिए था.”

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में होने वाली है नई एंट्री

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में नई फैमिली की एंट्री होते हुए दिखाया जा रहा है. जिसमें रूप रतन का परिवार में एक राजस्थानी जोड़ा और उनके दो बच्चे गोकुलधाम सोसाइटी में एंट्री करेंगे. छोटी बच्ची का नाम बंसरी है और उसके भाई का नाम वीर है. उनके पिता का नाम रतन और मां का नाम रूपवती है. रतन बिंजोला का किरदार कुलदीप कोर ने निभाया है, जबकि उनकी पत्नी का किरदार धरती भट्ट ने निभाया है. अक्षन सेहरावत और माही भद्रा बच्चों की भूमिका निभा रही हैं.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित कुमार मोदी ने शो में नए परिवार की एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, कहा- माही-रूपा को जेठालाल और भिड़े…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >