TMKOC: जेठालाल ने किया बीसीए तो बबीता जी ने ली मास्टर्स डिग्री, जानें कितने पढ़े लिखे हैं शो के स्टार्स

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल काफी पॉपुलर है. जेठालाल का रोल दिलीप जोशी निभाते है. दिलीप काफी पढ़े-लिखे है और उन्होंने बीसीए किया है. एक्टर कई अन्य सीरीयल्स में नजर आ चुके है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब टीवी का तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो आज हर घर में अपनी पहचान बना चुका है. शो कभी किसी किरदार की वजह से तो कभी दयाबेन-जेठालाल को लेकर सुर्खियों में रहता है. शो को 14 साल हो चुके है और फैंस अभी तक दयाबेन की वापसी का इंतजार कर रहे है. आज आपको बताते है कि ये स्टार्स कितने पढ़े-लिखे है.

जेठालाल की पढ़ाई

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल काफी पॉपुलर है. जेठालाल का रोल दिलीप जोशी निभाते है. दिलीप काफी पढ़े-लिखे है और उन्होंने बीसीए किया है. एक्टर कई अन्य सीरीयल्स में नजर आ चुके है और वो फिल्म मैंने प्यार किया में रामू का रोल प्ले किया था.

बबीता जी ने इंग्लिश में ली मास्टर्स डिग्री

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मुनमुन दत्ता ने इंग्लिश लिट्रेचर में मास्टर्स डिग्री किया हुआ है. उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है. एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है और रील्स वीडियोज और अपनी तसवीरें पोस्ट करती रहती है. उनका एक यूटयूब चैनल भी है, जिसमें उनके लाखों फॉलोअर्स है.

चंपकलाल कितने पढ़े-लिखे है?

सीरियल में जेठालाल के पिता चंपकलाल का रोल अमित भट्ट निभाते है. अमित ने बी.कॉम किया हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमित रियल लाइफ में दिलीप जोशी से छोटे है. वहीं, दयाबेन यानी दिशा वकानी ने ड्रामा में डिग्री हासिल की है. एक्ट्रेस साल 2017 से शो से गायब है. उनके वापसी का फैंस इंतजार कर रहे है. अब देखना है कि वो कब वापस आएगी.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जब आर्थिक तंगी पर ‘सोनू’ का छलका था दर्द, कहा था- 2000 रुपये बचाने के लिए…
आत्माराम भिड़े रह चुके है इंजीनियर

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा शो को छोड़ चुके है. शैलेश ने मार्केटिंग में पोस्ट ग्रेजुएट किया हुआ है. वहीं, आत्माराम भिड़े यानी मंदार चंदवादकर एक मैकेनिकल इंजीनियर रह चुके है. दुबई में उन्होंने कई साल काम भी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >