Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी के बारे में ये दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप

1 / 1
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी के बारे में ये दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप
फुल स्क्रीन में देखें

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी के बारे में ये दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते है. दर्शक उनके बारें में छोटी से छोटी बातें जानना पसंद करते है. ऐसे में आज हम आपको दिलीप जोशी के बारे में कुछ ऐसी ही बात बताएंगे, जो आप नहीं जानते होंगे.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों के फेवरेट शो में से एक है. जेठालाल उर्फ​टप्पू के पापा यानी जेठालाला शो में मुख्य किरदार निभाते हैं. सीरियल में वो एक बिजनेसमैन है, जिनका गड्डा इलेक्ट्रॉनिक्स नाम की दुकान है.

जेठालाल टीवी स्क्रीन का आइकोनिक कैरेक्टर बन चुका है. अगर उनके पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उनकी शादी जयमाला जोशी से हुआ है और उनके दो बच्चे नियति जोशी और ऋत्विक जोशी हैं. उन्होंने अपनी बेटी की शादी 2021 में की थी. जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.

दिलीप जोशी ने टीवी शो के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. इनमें मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन..!, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, खिलाड़ी 420, वन 2 का 4, ढूंढते रह जाओगे शामिल हैं. वह लंबे समय से टेली सेक्टर से जुड़े हुए हैं.

दिलीप जोशी ने कभी ये कभी वो, दाल में काला, कोरा कागज, दो और दो पांच, सेवालाल मेवालाल, आज के श्रीमान श्रीमति, हम सब बाराती, मालिनी अय्यर, सी.आई.डी स्पेशल ब्यूरो, एफ.आई.आर. जैसे टीवी सीरियल्स में भी काम किया है.

दिलीप जोशी आज एक लैविश लाइफ जीते है. नेटवर्थदेखो.कॉम की रिपोर्ट की मानें तो अभिनेता की कुल कमाई लगभग 5 मिलियन डॉलर है, जो कि 37 करोड़ रुपये है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लिए वह प्रति दिन लगभग 1.5 लाख रुपये चार्ज करते हैं.

दिलीप जोशी के गैराज में कुछ बेहतरीन गाड़ियां हैं. उनके पास एक Audi Q7 है, जिसकी कीमत 82 लाख रुपये है. इसके अलावा एक्टर के पास Toyota Innova भी है जिसकी कीमत लगभग 14 लाख रुपये है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >