TMKOC: जेठालाल के पास है लग्जरी कार और आलीशान बंगला? दिलीप जोशी ने तोड़ी चुप्पी, कहा-अगर मेरे पास मुंबई में…

दिलीप जोशी मनोरंजन जगत के प्रसिद्ध और प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं. एक इंटरव्यू मेंएक्टर ने उनसे जुड़ी अफवाहों का खंडन किया. अफवाहों की मानें तो एक्टर के पास लग्जरी कार Audi Q7 है. इसपर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल के रोल में दिलीप जोशी अपनी पहचान बना चुके है. जेठालाल की एक्टिंग और बबीती जी के साथ उनकी तीखी तकरार दर्शकों को काफी पसन्द आती है. दिलीप जोशी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो एक सिंपल लाइफस्टाइल जीना पसन्द करते है. एक इंटरव्यू में उन्होंने उन अफवाहों पर रिएक्ट किया और सच्चाई बताई.

लग्जरी गाड़ी के मालिक है जेठालाल?

दिलीप जोशी मनोरंजन जगत के प्रसिद्ध और प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं. Mashable India के साथ बातचीत में एक्टर ने उनसे जुड़ी अफवाहों का खंडन किया. अफवाहों की मानें तो एक्टर के पास लग्जरी कार Audi Q7 है. इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए, लोग कहानियां बना रहे हैं और कुछ भी लिख रहे हैं और यूट्यूब पर कुछ भी पोस्ट कर रहे हैं. लोग कहानियां बना रहे हैं जैसे मेरे पास एक ऑडी क्यू7 है. मुझे पसंद है, ‘मुझे भी बताओ यार कहां है, मैं चलो उसे.’

दिलीप जोशी के पास है आलीशन बंगला?

दिलीप जोशी ने उस अफवाह पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें बताया गया कि उनके पास मुंबई में एक शानदार और आलीशन बंगला है. इसमें एक स्विमिंग पूल भी है. इस पर एक्टर ने मजाकिया अंदाज में जबाब देते हुए कहा कि, ‘अगर मेरे पास मुंबई में एक बंगला होता, वह भी उसमें एक स्विमिंग पूल के साथ, तो इससे बड़ी बात क्या होती?’

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी के पास है कितनी संपत्ति? जानें एक्ट्रेस की Net Worth

चर्चा में है तारक मेहता का शो

हाल ही में जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने निर्माता असित मोदी, प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ कार्य स्थल पर कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है. ईटाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो जेनिफर ने दो महीने पहले शो की शूटिंग बंद कर दी है. उन्होंने शो के लिए आखिरी बार 7 मार्च को शूटिंग की थी और उनका दावा है कि ‘सोहेल और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज द्वारा अपमान’ किए जाने के बाद उन्हें सेट छोड़ना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >