Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गरबा नाइट में जेठालाल का धमाल, स्टेज पर किया जबरदस्त डांस, मूव्स ने जीता फैंस का दिल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम जेठालाल यानी दिलीप जोशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में जेठालाल गरबा नाइट में डांस करते दिख रहे हैं. उनका अंदाज काफी हटके दिख रहा है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: फेमस सिटकाम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को टीवी की दुनिया में 17 साल हो गए. इतने साल बाद भी सीरियल आज भी दर्शकों को पसंद है. आज के नये जेनरेशन के लोग भी शो को देखना पसंद करते हैं. जेठालाल यानी दिलीप जोशी का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक्टर गरबा का आनंद लेते दिखे. उनके डांस करने का अंदाज देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं.

मुंबई में बीती रात गरबा नाइट का आयोजन किया गया था, जिसमें दिलीप जोशी भी पहुंचे थे. एक्टर ने स्टेज पर अपना सिग्नेचर स्टेप भी किया. उन्होंने व्हाइट कलर का स्टाइलिश कुर्ता पहना था और स्टेज पर डांस करते हुए वह काफी खुश भी दिखे. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस इवेंट में दिलीप जोशी के अलावा कई बड़े सितारे नजर आए, जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी, राम शमीन,ओरी, पूनम पांडे, नगमा मिराजकर, विवेक दहिया हैं. दिव्यांका का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने पति विवेक के साथ डांस करती दिखी. इसके अलावा ओरी भी गरबा नाइट में फुल ऑन एंजॉय करते नजर आए.

यह भी पढ़ेंTaarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सलमान खान के साथ दयाबेन ने किया था गरबा, झूम-झूम कर किया था डांस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >