Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: अय्यर ने जेठालाल संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- शुरुआत में बहुत…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मिस्टर अय्यर की भूमिका निभाने वाले तनुज महाशब्दे ने कहा कि वह रियल लाइफ में सिंगल है. एक्टर ने दिलीप जोशी संग काम करने पर भी बात की.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करता है. सीरियल में तनुज महाशब्दे मिस्टर अय्यर की भूमिका निभाते हैं. उनकी और जेठालाल की जुगलबंदी दर्शकों को खूब पसंद आती है. दोनों के बीच बबीता जी को लेकर अक्सर लड़ाई होती है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि असल जिंदगी में तनुज कुवांरे हैं और उनकी हालत पोपटलाल जैसी है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

असल जिंदगी में पोपटलाल जैसी हालत है तनुज की

सिंगल होने के बारे में बात करते हुए तनुज महाशब्दे ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत में कहा, “हां स्क्रीन पर सुंदर बीवी है, लेकिन पर्सनल लाइफ में मैं अब तक कुंवारा हूं. मैं रियल लाइफ का पोपटलाल हूं. मैं अभी तक सिंगल हूं, लेकिन अब जब अभी बात कर रहा हूं, तो उम्मीद है कि कुछ सकारात्मक होगा.”

दिलीप जोशी संग काम करने पर क्या बोले दिलीप जोशी

तनुज महाशब्दे ने दिलीप जोशी के साथ काम करने के अनुभव को लेकर बात की. उन्होंने शेयर किया, “जब शो शुरू हुआ तो मेरे लिए एक साउथ इंडियन कैरेक्टर को निभाना काफी मुश्किल था. मैं शुरुआत में बहुत तेजी से लाइनें बोलता था, लेकिन एक समय पर दिलीप भाई ने भूमिका को चित्रित करने में मेरी बहुत मदद की. असित भाई ने भी बहुत मदद की. अब, मेरी बात करने का पूरा तरीका और मेरी बॉडी लैंग्वेज साउथ इंडियन की तरह हो गया है.”

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कास्ट फैमिली की तरह करते हैं काम

तनुज ने यह भी बताया कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सभी परिवार जैसा काम करते हैं. हर कोई एक दूसरे की मदद करता है. चाहे वह मंदार हों, श्याम भाई हों, अमित भट्ट हों या बलविंदर भाई हों, वह भी मुझे अलग अलग इनपुट देते हैं और सीन्स को और बेहतर करने में मदद करते हैं. पहले हम सभी एक साथ हंसते हैं और फिर हमें स्क्रीन पर देखने के बाद दर्शक भी इसका आनंद लेते हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >