Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या भिड़े छोड़ रहे हैं शो, मंदार चंदवाडकर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह फैसला क्यों…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में आत्माराम भिड़े को लेकर ऐसी अफवाहें आ रही है कि क्या वह शो छोड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं. अब मंदार चंदवाडकर ने इसपर रिएक्ट किया है और बताया कि पूरी सच्चाई क्या है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मंदार चंदवाडकर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. वह शो में आत्माराम तुकाराम भिड़े की भूमिका निभाते हैं. उनकी और जेठालाल की जुगलबंदी काफी पसंद की आ जाती है. गोकुलधाम सोसाइटी के वह सेक्रेट्री और पेशे से एक ट्यूशन टीचर हैं. अब एक्टर ने इस अफवाह पर चुप्पी तोड़ी है कि क्या वह शो छोड़ रहे हैं.

क्या मंदार चंदवाडकर छोड़ रहे हैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा

सुभोजित घोष के साथ हाल ही में एक पॉडकास्ट में मंदार चंदवाडकर ने सीरियल छोड़ने की अफवाहों पर कहा, ”सोशल मीडिया को धन्यवाद, मैं वास्तव में चाहता हूं कि एक कानून या कोई लॉ होनी चाहिए, जो यह निर्धारित करेगी कि सोशल मीडिया पर कौन हो सकता है. जहां तक मेरे शो छोड़ने की अफवाहें है, वह केवल व्यूज बटोरने के लिए चैनल फैलाते हैं. यह सब उनके वित्तीय लाभ के बारे में है, जो उनके हैंडल पर अधिक सब्सक्राइबर लेकर आता है. ऐसी फर्जी खबरों के कारण कई बार मेरे परिवार के सदस्यों ने मुझसे पूछा कि मैंने शो छोड़ने का फैसला क्यों किया है, लेकिन यह सच नहीं है.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

क्यों तारक मेहता का उल्टा चश्मा नहीं छोड़ते हैं मंदार

मंदार का तारक मेहता को कभी नहीं छोड़ने का मुख्य कारण नौकरी से संतुष्टि है. उन्होंने कहा, ”सीरियल को मैंने 17 साल खूब एन्जॉय किया है और सेट पर आज भी काफी मजा करता हूं. मुझे अपना कैरेक्टर या अपना काम नीरस नहीं लगता. इसके विपरीत, शो के कलाकारों में से हम सभी एक मजबूत परिवार बन गए हैं, जिनमें कोई अहंकार नहीं है. इसके बजाय, हम एक-दूसरे को बेहतर करने के लिए प्रेरित भी करते हैं. मुझे प्रतिदिन अद्भुत हास्य का अनुभव होता है. हमें अपने शो में दिग्गजों के साथ काम करने का मौका मिलता है. हमारे शो को हर किसी से आशीर्वाद मिला है, इसलिए तो इतने उतार चढ़ाव के बाद भी हमलोगं 17 सालों तक दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >