Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गुरुचरण सिंह ने वीडियो शेयर कर बताई अपनी तबीयत, बोले- बहुत कर्जें हैं फिर से…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह इन-दिनों आर्थिक दिक्कतों से गुजर रहे हैं. एक्टर बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भी भर्ती थे. अब उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह इन-दिनों काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में एक्टर की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जहां उन्होंने कहा था कि अब वह ज्यादा दिन के मेहमान नहीं है. हालांकि अब एक्टर बिल्कुल ठीक है. गुरुचरण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अपने हेल्थ अपडेट दिया.

गुरुचरण सिंह ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

वीडियो में गुरुचरण सिंह ने भगवान और अपने फैंस का आभार व्यक्त किया. उन्होंने अपनी आर्थिक तंगी को लेकर भी खुलकर बात की. गुरुचरण ने कहा, “दोस्तों मैं घर पर हूं और वाहे गुरुजी की कृपा से अब ठीक हूं. दोस्तों बस अब इच्छा यही है कि फिर से अपने पैरों पर खड़े हो जाऊं. मैंने पहले भी कहा था कि मैं काम करना चाहता हूं और मेहनत से करना चाहता हूं. आप सबके समर्थन से ही ये संभव हो पाएगा. मैं दिल से काम करना चाहता हूं.”

गुरुचरण पर है काफी कर्ज

गुरुचरण ने आगे बताया कि उन पर काफी कर्ज है. अभिनेता ने शेयर किया, “आर्थिक रूप से हालात बहुत खराब हैं, आप सब समझते हैं. सर पर बहुत से कर्जें हैं, जो उतारना हैं. वाहे गुरुजी की कृपा से सब होगा. आप सबकी प्रार्थना, दुआओं से. यह भी खत्म हो जाएगा.”

कई दिनों से खाना-पीना छोड़ चुके हैं गुरुचरण सिंह

गुरुचरण सिंह ने कई दिनों तक अन्न और जल का त्याग कर दिया था. इसके चलते उनकी तबीयत खराब हो गई. उनकी दोस्त भक्ति सोनी ने खुलासा किया कि उन्हें कई फाइनेंशियल समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकारों से भी कोई मदद नहीं मिली. उनकी सह-कलाकार जेनिफर मिस्त्री ने भी टेली टॉक इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि निर्माता या फिर किसी ने जब मेरा स्टैंड नहीं लिया, तो उनका क्या लेंगे.

यह भी पढ़ें- TMKOC: गुरुचरण सिंह की मदद न करने पर जेनिफर ने मेकर्स को लताड़ा, कहा- कोई उसके लिए नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >