TMKOC: दयाबेन के लेटेस्ट वीडियो ने फैंस के उड़ाए होश, 8 साल बाद दिखी कैमरे पर, कहा- मैं बहुत डर गई थी…

Disha Vakani Video: सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम दिशा वकानी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका लुक देखकर फैंस चौंक गए. वीडियो में काफी बदली नजर आ रही है.

Disha Vakani Video: सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अब दिशा वकानी नजर नहीं आती. दिशा शो में दयाबेन का रोल निभाती थी. साल 2017 में एक्ट्रेस ने मैटरनिटी लीव लिया था और उसके बाद शो में वह दोबारा नजर नहीं आई. दिशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी प्रेग्नेंसी पर बात करती दिखी. अब 8 साल बाद कैमरे पर देखकर यूजर्स उनके वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं. यूजर्स कमेंट में उनके लुक को देखकर कह रहे कि वह काफी बदल गई है.

दिशा वकानी का वीडियो हुआ वायरल

दिशा वकानी वीडियो में कहती हैं, ‘जब मैं पहली बार माता बनी और मैंने सुना की मां बन गए हैं और डिलीवरी के वक्त बहुत दुख होता है। बहुत पेन होता है और मैं बहुत डर गई थी. पर मैं पैरेंटिंग का कोर्स कर रही थी, तो मुझे किसी ने बोला कि आप मां हैं, लेकिन आपको चिल्लाना नहीं है. आप चिल्लाओगी तो अंदर बच्चा डर जाएगा. यही मंत्र ले लिया. गायत्री माता का मंत्र और मैंने हंसते-हंसते डिलीवरी की. मेरे मन में सतत गायत्री मंत्र का स्मरण हो रहा था. आंखें बंद और हंसती रही और मेरी बेटी स्तुति को मैंने जन्म दिया.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

दिशा वकानी बोलीं- एक अलग ही चमत्कार दिखेगा

दिशा वकानी वीडियो में आगे कहती हैं, ये चमत्कार है. ये बात मैं हर मां को कहती है, जो प्रेग्नेंट होती है कि ये मंत्र आप बोलते रहिए क्या शक्ति मिलती है. वह आपको चमत्कार दिखेगा और वह आपको बहुत याद रखेगा. अगर आप इसे पूरे विश्वास के साथ करेंगे तो एक अलग ही चमत्कार दिखेगा.’ इस वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आप तारक मेहता में फिर से आ जाइए ना प्लीज, जब से आप सीरियल से गई सीरियल में कोई मजा नहीं आता. एक यूजर ने लिखा, आप शो में कब आओगे. कई यूजर्स ने उनके लुक को लेकर कहा कि वह इतने सालों में कितनी बदल गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >