TMKOC: जब 108 साल की फैन जेठालाल- दयाबेन से मिलने पहुंची मुंबई, दिया ऐसा तोहफा जिसे कभी भूल नहीं पाएंगे दोनों

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल और दयाबेन से एक बार मिलने राजस्थान से एक फैन मुंबई आई थी. इस फैन की उम्र 108 साल थी. उस फैन ने उन दोनों को तोहफे में कुछ खास दिया था.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा 28 जुलाई 2008 को टीवी पर शुरू हुआ था. शो को अब 15 साल से ज्यादा हो चुके हैं और अबतक ये दर्शकों को दिलों पर राज कर रहा. तारक मेहता का शो सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है. असित कुमार मोदी और नीला असित मोदी की ओर से निर्मित सीरियल एक काल्पनिक गोकुलधाम सोसाइटी पर बेस्ड है. इस सोसाइटी में अलग-अलग क्षेत्रीय पृष्ठभूमि से आए लोग मिल-जुलकर रहते हैं. जेठालाल, बबीता जी, दयाबेन, भिड़े, पोपटलाल, बाबूजी, तारक मेहता शो के किरदार अब लोगों की जिंदगी में बस गए है. आज आपको एक ऐसा किस्सा बताते हैं, जब 108 साल की एक फैन जेठालाल और दयाबेन से मिलने आई थी.

जब 108 साल की फैन जेठालाल- दयाबेन से मिलने पहुंची

दरअसल, 108 साल की एक फैन राजस्थान से मुंबई अपने तारक मेहता के फेवरेट किरदार जेठालाल से मिलने मुंबई पहुंच गई थी. वह शो के शूटिंग लोकेशन पर पहुंच गई थी. जब दिलीप जोशी को उनके बारे में पता चला तो, वह शूटिंग से टाइम निकाल कर जेठालाल के आउटफिट में ही उनसे मिलने आए. यह बुजुर्ग फैन शो का हर एपिसोड देखती थी. उन्होंने बताया कि एक एपिसोड के दौरान वह काफी भावुक हो गई थी, जब जेठालाल को पीटा गया था. एक्टर ने बातचीत के दौरान उनसे उनके हेल्थ और खाने-पीने के बारे में पूछा.

बुजुर्ग फैन ने दयाबेन और जेठालाल को दिया था खास तोहफा

इतना ही नहीं, फैन को दिशा वकानी से भी मिलने का मौका मिला था. दोनों के बीच बातें भी हुई थी. उस बुजुर्ग फैन ने स्नेह के रूप में दिलीप जोशी और दिशा वकानी को शगुन के रूप में कुछ पैसे भी दिए थे. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अब दिशा नजर नहीं आती. दिशा ने 2017 में मैटरनिटी लीव लिया था और उसके बाद से उनकी शो में दोबारा अभी तक वापसी नहीं होती. असित मोदी ने कई इंटरव्यू में बताया कि उनका आना अब मुश्किल है, लेकिन फिर भी वह उन्हें लाने की कोशिश कर रहे हैं.

Prabhat Khabar Ki Premium Story- 10 Years Box Office Report : 2014-2024 तक गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >