Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में रूपा, रतन, वीर और बंसरी की हुई एंट्री, करेंगे ये काम, गोकुलधाम में मचेगा तूफान

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में फैंस लंबे समय से दयाबेन की एंट्री का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि इसी बीच खबरें आई कि एक राजस्थानी परिवार आने वाला है. जिसमें 4 लोग होंगे. अब डिटेल्स सामने आ चुके हैं. आइये जानते हैं कौन एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए गोकुलधाम सोसाइटी में आएंगे.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकारों में एक नया परिवार शामिल हो गया है. पोपटलाल के बाद, रतन-रूपा परिवार गोकुलधाम सोसाइटी के स्थायी निवासी के रूप में एंट्री करने वाले हैं. उनका आना दर्शकों को खूब एंटरटेन करेगा और नई कहानियां उन्हें टीवी स्क्रीन से जोड़े रखेगी. धरती भट्ट, कुलदीप गौर, अक्षन सेहरावत और माही भद्रा, रूपा बदीटोप, रतन बिंजोला, वीर और बंसरी के रूप में नजर आएंगे.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में होगी इन 4 सदस्यों की एंट्री

जयपुर के एक साड़ी दुकानदार रतन बिंजोला का किरदार कुलदीप गौर निभाएंगे, जबकि उनकी पत्नी रूपा बदीटोप, जिनका किरदार धरती भट्ट निभा रही हैं, एक गृहिणी के रूप में नजर आएंगी, जो एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर भी हैं. उनके बच्चे, वीर (अक्षन सेहरावत) और बंसरी (माही भद्रा), टप्पू सेना के बाद सोसाइटी में नए बच्चे होंगे, जो गोली, सोनू, गोगी के साथ मस्ती करेंगे.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने पूरे किए 17 साल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड को देखना मिस नहीं करते हैं. हाल ही में शो के माइलस्टोन पूरा होने पर मेकर्स ने पार्टी रखी थी. जिसमें पूरा स्टारकास्ट शामिल हुआ था. जहां अय्यर से लेकर जेठालाल तक ने अपनी जर्नी को याद किया. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए शो नहीं है, बल्कि एक परिवार जैसा हो गया है. दिलीप जोशी ने तो यहां तक कह दिया कि जब तक तारक मेहता का उल्टा चश्मा चलेगा, वह शो का हिस्सा बने रहेंगे.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित कुमार मोदी ने शो में नए परिवार की एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, कहा- माही-रूपा को जेठालाल और भिड़े…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >