Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नवरात्रि में दयाबेन की होगी एंट्री, शो में जल्द आएगा नया ट्विस्ट

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ऐसी खबरें आ रही है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में जल्द ही दयाबेन की वापसी होने वाली है. शो में इन-दिनों नवरात्रि सेलिब्रेशन चल रहा है, तो ऐसे में क्यास लगाये जा रहे हैं कि दयाबेन वापस आएगी.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 14 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो के हर किरदार की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैंन-फॉलोइंग है. वह सभी किरेदारों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. शो की गरबा क्वीन यानी की दयाबेन काफी वक्त से शो से गायब है. फैंस शो में उनके लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. अब खबर है कि टप्पू के पापा बोलने वाली कोयल जल्द ही शो में वापस आ सकती है.

शो में वापस आ सकती है दयाबेन

दरअसल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इन-दिनों नवरात्रि सेलब्रेशन का ट्रैक चल रहा है. सभी गोकुलधाम वाले गरबे की तैयारी में लगे हुए हैं. वहीं जेठालाल शाम की पहली आरती करने वाला है. वे पूजा में माता जी से दया की वापसी की गुजारिश करेंगे. जिसके बाद हो सकता है कि माता जी उनकी ये इच्छा सुन ले. खबरों की मानें तो नवरात्रि पूजा में दयाबेन की वापस होगी.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू ने बॉस लेडी बन फैंस का धड़काया दिल, तसवीरें देख थम जाएंगी नजरें
अपनी मां के पास लंबे समय से है दयाबेन

आपको बता दें कि दयाबेन लंबे समय से अहमदाबाद में रह रही हैं और जेठालाल उत्सुकता से चाहते हैं कि उनकी पत्नी जल्द ही वापस आएं. शो के फैंस भी यही चाहते हैं कि उनकी दयाबेन जल्द आ जाए. हाल ही में दिशा वकानी ने एक बेटे को जन्म दिया. ये उनका दूसरा बच्चा है. इस खबर के बारे में उनके पति मयूर पांड्या और एक्ट्रेस के भाई मयूर वकानी ने कंफर्म किया था. मयूर ने बताया था कि वो दोबारा मामा बनकर काफी खुश है. बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मयूर, दयाबेन के भाई सुन्दरलाल का रोल निभाते है. वहीं, शैलेश लोढ़ा ने शो को अलविदा कह दिया है. वहीं टप्पू भी शो से गायब है. फैंस सभी के आने का इंतजार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >