Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता’ छोड़ने के बाद क्या कर रही दयाबेन? अब इस नए रोल में बिजी हैं दिशा वकानी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन यानी दिशा वकानी को दर्शक बहुत मिस करते हैं, साल 2017 से शो में उनकी वापसी नहीं हुई, लेकिन फैंस की उम्मीद टूटी नहीं है. उनके चाहने वालों को लगता है कि एक्ट्रेस शो में जरूर वापसी करेंगी.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की भूमिका में दिशा वकानी दिखती थी. दिशा साल 2008 से शो से जुड़ी हुई थी. उनके बोलने का अंदाज और जेठालाल संग उनकी प्यारी बातचीत दर्शकों को काफी पंसद आती थी. उस शो से उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त हो गई थी. सीरियल से वह नौ साल तक जुड़ी रही थी. साल 2017 में एक्ट्रेस ने मैटरनिटी लीव लिया और उसके बाद वह वापस शो में नहीं आई. दर्शक उन्हें बहुत मिस करते हैं. अक्सर उनकी शो में वापसी को लेकर कई खबरें आती है, लेकिन सारी खबरें सिर्फ अफवाह होती है. आइए आपको बताते हैं कि शो को अलविदा कहने के बाद अब वह क्या कर रही है.

अब इस नए रोल में बिजी हैं दिशा वकानी

दिशा वकानी ने साल 2015 में मयूर पाडिया से शादी की थी. साल 2017 में कपल माता-पिता बने और एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया. उसके बाद एक्ट्रेस ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा से दूरी बनी ली और शो में वापस नहीं आई. साल 2022 में दिशा ने एक बेटे को जन्म दिया. तब ही से एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ में काफी व्यस्त है. उनका पूरा वक्त अपने बच्चों की परवरिश में गुजर जाता है. वह एक हैप्पी लाइफ जी रही है.

दिशा वकानी की शर्त

दिशा वकानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में लौटना चाहती थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो असित कुमार मोदी के सामने एक्ट्रेस ने कुछ शर्तें रखी थी, जिसे उन्होंने मानने से इनकार कर दिया था. असित ने उनसे कहा था कि जो नियम सब पर अप्लाई होते हैं, वह उसपर भी अप्लाई होंगे और उन्हें कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा. सोशल मीडिया पर कई खबरें उनकी वापसी को लेकर आती है, लेकिन अब लगता है कि शायद ही वह शो में लौटे. एक इंटरव्यू में तो असित मोदी ने कहा था कि वह लोग दयाबेन के किरदार के लिए ऑडिशन ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें– Thug Life Lifetime Collection: 200 करोड़ के बजट में बनी ठग लाइफ फ्लॉप हुई या हिट? चौंकाने वाला है कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >