TMKOC: शो में लौट रही दयाबेन, इस महीने होगी एक्ट्रेस की वापसी! जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की वापसी को लेकर आए दिन कई खबरें सोशल मीडिया पर आती रहती है. लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें दिशा जल्द ही शो वापसी होगी. बता दें कि दिशा काफी लंबे समय से शो से गायब है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में फैंस दयाबेन को देखने के लिए तरस गए है. शो में दयाबेन यानी दिशा वकानी (Disha Vakani) की वापसी कब होगी, इस पर सस्पेंस बरकरार है. दिशा साल 2017 से ही शो से गायब है और अब तक उनकी वापसी नहीं हुई. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो उनकी वापसी होने वाली है.

दिशा वकानी की वापसी

दिशा वकानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन के रोल से बेहक लोकप्रिय हो चुकी है. दयाबेन का बोलने का तरीका और जेठालाल के साथ उनका हंसी-मजाक दर्शकों को काफी पसन्द आता है. न्यूज 18 के अनुसार, मेकर्स दिशा के साथ बातचीत कर रहे है और उम्मीद है कि अक्टूबर या नवंबर तक उनकी वापसी हो सकती है. मेकर्स उन्हें शो में वापस लाना चाहते है.

मेकर्स का प्लान

मेकर्स के अनुसार उन्होंने इतने लंबे समय का इंतजार इसलिए किए है क्योंकि वो दिशा वकानी को वापस चाहते है. वह प्राथमिकता है. लेकिन अगर वह वापस आने के लिए राजी हो जाती है तो अच्छी बात है. अगर वो वापस नहीं आएगी तो नयी दयाबेन ढूंढेंगे. हर हाल में दयाबेन की वापसी होगी.

Also Read: TMKOC: जेठालाल से एक बच्चे ने पूछ लिया बबीता जी के बारे में ऐसी बात, एक्टर बोले- ‘तुम 10th में हो और …’
दिशा वकानी की पर्सनल लाइफ

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही दिशा वकानी के रिप्लेसमेंट की बात सोशल मीडिया पर चल रही थी. खबरें थी कि दिशा की जगह ऐश्वर्या सखूजा लेंगी. इसपर एक्ट्रेस ने कहा था कि, ‘मैंने भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं यह कर रही हूं.’ वो सास बिना ससुराल, मैं ना भूलूंगी, कृष्णादासी जैसी सीरियल्स में काम कर चुकी है. दिशा वकानी ने 2017 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा से ब्रेक लिया था. हाल ही में दिशा मां बनी थी. एक्ट्रेस ने नवंबर 2017 को बेटी स्तुति पाडिया को जन्म दिया था. उनके पति का नाम मयूर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >