Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah का बड़ा माइलस्टोन, 4500 एपिसोड पूरे होने पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सम्मान की बात है

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने 4500 एपिसोड पूरे कर लिए. अब इस माइलस्टोन को पूरा करने पर असित मोदी ने अपने टीम के साथ जश्न मनाया. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं अपने कलाकारों, टीम और खासकर दर्शकों का दिल से शुक्रगुजार हूं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा 28 जुलाई साल 2008 में शुरू हुआ था और इसे 17 साल हो गए. शो ने हाल ही में 4500 एपिसोड पूरे कर एक खास मुकाम पर पहुंच गया है, जिसे मेकर्स ने “हैप्पीसोड्स” नाम दिया है. शो सोनी सब पर शुरु हुआ था और सोनी लिव पर भी स्ट्रीम होता है. शो में दिलीप जोशी (जेठालाल), सुनयना फौजदार (अंजली) और सचिन श्रॉफ (तारक मेहता), अमित भट्ट (चंपकलाल), मुनमुन दत्ता (बबीता), मंदार चांदवडकर (आत्माराम) नजर आते हैं. शो का हिस्सा दिशा वकानी भी थी, लेकिन अब वह नजर नहीं आती. इस खास मौके पर असित मोदी ने अपने दिल की बात कही.

तारक मेहता शो के 4500 एपिसोड पूरे होने पर क्या बोले असित मोदी?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकार और क्रू ने 11 सितंबर को सेट पर 4500 एपिसोड पूरे करने का जश्न मनाया. इस दौरान असितत कुमार मोदी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “4500 हैप्पीसोड्स तक पहुंचना हमारे लिए आशीर्वाद और सम्मान की बात है. शो हाल ही में अपने 18वें साल में दाखिल हुआ है और अब भी भारतीय परिवारों में अपनी जगह बनाए हुए है, पीढ़ी दर पीढ़ी दर्शकों को जोड़ रहा है. यह सफलता सिर्फ हमारी नहीं, बल्कि उन सभी की है जो शुरू से इस सफर का हिस्सा रहे हैं.आज हमने उनके साथ जश्न मनाया क्योंकि वही शो की असली ताकत हैं. मैं अपने कलाकारों, टीम और खासकर दर्शकों का दिल से शुक्रगुजार हूं. उनके प्यार और समर्थन ने ही हमें यहां तक पहुंचाया है.”

शो में राजस्थानी फैमिली की हुई है एंट्री

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की स्टोरी गोोकुलधाम सोसायटी के लोगों पर आधारित है, जो अलग-अलग पृष्ठभूमि से आते हैं. हालांकि उनके बीच बहुत प्यार और अपनापन है. यह शो साप्ताहिक कॉलम दुनिया ने ऊंधा चश्मा से प्रेरित है. हाल ही में शो में नये राजस्थानी फैमिली की एंट्री हुई है.

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Collection: ‘बागी 4’ का 7 दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टाइगर श्रॉफ की फिल्म को हिट बनने के लिए चाहिए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >