Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में 17 साल तक काम करने पर चालू पांडे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये मेरे जीवन का एक बहुत ही जरूरी अंग है

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दया शंकर एक अहम किरदार निभा रहे हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि यह शो उनके जीवन का एक अहम हिस्सा है. इसके अलावा उन्होंने असित मोदी संग अपने रिश्ते को लेकर भी बात की.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: चैनल सब सोनी का लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की फैन फॉलोइंग 17 बाद बाद भी बरकरार है. शो के हर किरदार को फैंस उनके असलनी नाम नहीं बल्कि उनके स्क्रीन नेम से जानने लगे हैं. शो में इंस्पेक्टर चालू पांडे का भूमिका एक्टर दया शंकर निभाते हैं. एक्टर ने एक इंटरव्यू में शो से इतने साल से जुड़े रहने पर बात की. उन्होंने बताया कि ये शो उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने पर क्या बोले चालू पांडे?

दया शंकर का किरदार तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काफी मजेदार है. शो से इतने लंबे समय तक जुड़े रहने पर उन्होंने ईटाइम्स से बात की. एक्टर ने कहा कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा सिर्फ एक शो नहीं है ये मेरे जीवन का एक बहुत ही जरूरी अंग है. उन्होंने कहा कि मैं यह बात शो के निर्माता और क्रिएटर असित कुमार मोदी से कोई उम्मीद रखने के लिए नहीं कह रहा हूं. हमारा रिश्ता 1986 से है, जब हम कॉलेज में थे और वह मेरे सीनियर थे. तब से आज तक हमारा संपर्क बना हुआ है. मैं बताना चाहूंगा कि वह एक बहुत अच्छे परफॉर्मर हैं. उन्होंने एक्टिंग से दूरी बनी ली और उनके इस फैसले में किस्मत ने अहम भूमिका निभाई. वह सच में बहुत टैलेंटेड थे और उन्हें कई इंटर-कॉलेज ड्रामा कॉम्पिटिशन में अवॉर्ड मिले थे.

जानें क्या दिखाया गया तारक मेहता शो में

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया गया कि गोकुलधाम क्लब हाउस में माया जी बंपर मुनाफा प्लान के बारे में बताने के लिए स्टेज पर आती है. उसका प्लान सुनकर हर कोई काफी इम्प्रेस हो जाते हैं. डबल रिटर्न के बारे में जानकर हर कोई उसमें पैसा निवेश करने का सोचने लगते हैं. तारक मेहता के बॉस को भी ये प्लान आकर्षित करता है. जेठालाल भी पैसे निवेश करने का सोचता है. दूसरी तरफ जेठालाल अपने ट्रिप के लिए पैकिंग करने के लि जाता है और भिड़े उसे रोक लेता है.

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >