Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल संग काम नहीं कर पाने पर छलका भूतनी चकोरी का दर्द, कहा- वह होते तो और भी मजा आता

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 17 साल बाद भी यह शो दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है. हाल ही में ट्रैक में जेठालाल और बबीता जी नहीं दिखे, जिससे दर्शकों को लगा कि उन्होंने शो छोड़ दिया है. लेकिन ऐसा नहीं है. फिलहाल कहानी भूतनी ‘चकोरी’ पर केंद्रित है, जिसे स्वाति शर्मा निभा रही हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी जगत का लोकप्रिय सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा 17 साल बाद भी दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. कुछ समय पहले लेटेस्ट ट्रैक में जेठालाल, बबीता जी नजर नहीं आए थे. दर्शकों को लगा कि दोनों ने शो को अलविदा कह दिया. हालांकि ऐसा नहीं है और दोनों अभी भी शो का हिस्सा बने हुए है. लेटेस्ट ट्रैक चकोरी पर फोकस्ड है, जो एक भूतनी है. भूतनी की भूमिका एक्ट्रेस स्वाति शर्मा निभा रही है. स्वाति ने दिलीप जोशी के साथ काम नहीं करन पर रिएक्ट किया है.

जेठालाल संग काम नहीं कर पाने पर छलका स्वाति शर्मा का दर्द

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में स्वाति शर्मा ने ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में जेठालाल संग काम नहीं कर पाने पर कहा, हां, मैंने दिलीप जोशी सर के साथ स्क्रीन शेयर नहीं कर पाने का मौका खो दिया. हर कोई सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहा था और पूछ रहा था कि जेठालाल भूतनी ट्रैक से गायब क्यों है. मैं चाहती थी पूरे ट्रैक में वह रहे. जब भी मैं दिलीप सर के बारे में सोचती हूं तो मैं उन्हें दया के साथ डांस करते हुए सोचती हूं, वह एक रील बार-बार मेरे दिमाग में आता है. मैं सच में उनके साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं. वह होते तो और भी मजा आता.

जेठालाल की शो में हुई वापसी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिलीप जोशी की वापसी हो गई है. 14 जुलाई के एपिसोड से वह शो में नजर आ रहे हैं. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि जेठालाल को पता चलता है कि उनकी दुकान गडा इलोक्ट्रॉनिक्स में फ्रीज, टीवी का स्टॉक खत्म हो चुका है. वह कंपनी को फोन करते हैं ताकि सामान उनके दुकान में आ सके. हालांकि जेठालाल को पता चलता है कि 25 लाख रुपये का उनका पेमेंट बकाया है और इस वजह से कंपनी उन्हें सामान नहीं भेज रही. जेठलाल कहता है उसने पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए है. जेठालाल को पता चलता है कि उन्होंने इतनी बड़ी रकम किसी और के अकाउंट में भेज दिया है.

यहां पढ़ें- Border 2 की शूटिंग के बाद रामायण की तैयारी में जुटे सनी देओल, क्लीन शेव में दिखे जबरदस्त, फैंस बोले- भगवान हनुमान के रोल…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >