Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुलधाम सोसाइटी में फिर आई बड़ी मुसीबत, इस चीज को देखकर भिड़े हुए शॉक्ड

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हमने देखा कि गोकुलधाम सोसाइटी में बड़े ही धूमधाम के साथ गणेश उत्सव मनाया जा रहा है. जहां दानपेटी फुल हो गया, जिसमें बाद भिड़े और टप्पू सेना मिलकर कैश गिनने लगे. इसी दौरान एक लिफाफा सामने आया, जिसे देखकर हर कोई शॉक्ड रह गया.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 16 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. जहां जेठालाल, भिड़े, बबीता जी, मेहता साहब, सोढ़ी की जुगलबंदी खूब पसंद आती है. फैंस कई बार इन लोगों के बीच दयाबेन को काफी याद करते हैं. वो शो में कब आएंगी, ये कोई नहीं जानता है. इन-दिनों गोकुलधाम सोसाइटी में गणेश उत्सव काफी धूमधाम के साथ हो रहा है. जिसमें नए गेस्ट भी देखने को मिल रहे हैं.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इन गेस्ट की हुई थी एंट्री

लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत ने एंट्री की. उन्होंने सोसाइटी वालों के साथ आरती किया और बप्पा की पूजा की. उन्होंने टप्पू सेना की जमकर तारीफ भी की और पोपटलाल से कहा कि वह उनके लिए लड़की जरूर ढूढ़ेंगे. साथ ही आत्माराम को बेस्ट सेक्रेटरी भी कहा. इसके बाद फिल्म ‘कहां शुरू कहां खत्म’ के स्टारकास्ट ध्वनि भानुशाली और आशिम गुलाटी भी पहुंचे और उन्होंने सबके साथ गरबा किया और ढेर सारी मस्ती की.

मेहता साहब के बॉस की कौन सी बातें सुनकर हर कोई हंसने लगा

अब आज के एपिसोड में हम देखेंगे कि मेहता साहब के बॉस सोसाइटी में पहुंचते हैं और बप्पा के दर्शन करके खुश हो जाते हैं. वह कहते हैं कि डेकोरेशन काफी सुंदर है. अच्छा हुआ मैं अपनी पत्नी को लेकर नहीं आया, नहीं तो इतनी साड़ियां देखकर खरीदने को कहती. इस बात को सुनकर सभी हंसने लगते हैं.

अब्दुल ने क्यों बंद किए बप्पा के दर्शन

बाद में कई और भक्तजन दर्शन करने के लिए आते हैं और टप्पू को कहते हैं कि दानपेटी में ये कवर नहीं जा रहा है. बाद में सब डालने की कोशिश करते हैं, तो पता चलता है कि वो फुल हो गई है. फिर सोनू भिड़े को फोन करती है और आने के लिए कहती है. बाद में भिड़े और अय्यर आते हैं और अब्दुल को कहते हैं कि किसी को भी अभी अंदर न आने दिया जाए, क्योंकि दानपेटी को खाली किया जा रहा है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बढ़ेगी कौन सी नई टेंशन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि सभी भक्त ने काफी चढ़ावा चढ़ाया है, किसी ने सोने के तो किसी ने चांदी के सिक्के दिए हैं. तभी एक मार्कसीट भी दिखती है, जिसमें लिखा होता है कि मैं दो सब्जेक्ट में फेल हो गया हूं, तो आप मुझे पास कर दीजिए. ये देखकर हर कोई हंसने लगता है. तभी भिड़े के हाथ में एक लिफाफा आता है, जिसके अंदर 21 लाख का चेक होता है, ये देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इतनी बड़ी राशि किसी ने सच में रखी है, या फिर ये महज मजाक है.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या गोली के बाद सोनू शो को कहेगी अलविदा, कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने की खबरों पर बोलीं- कोई ऐसा…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के टप्पू ने नए शो में विलेन की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- साइको रूप में…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >