Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भिड़े कभी नहीं होने देगा सोनू-टप्पू की शादी, अपकमिंग ट्रैक पर मंदार बोले- जेठालाल एक्दम…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखते हैं कि सोनू और टप्पू की न चाहते हुए भी अलग-अलग लड़के और लड़कियों से शादी होने जा रही है. अब भिड़े की भूमिका निभाने वाले मंदार चंदवाडकर ने बताया कि उनका कैरेक्टर क्यों दोनों को साथ होने नहीं देगा.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपनी दमदार कहानी से दर्शकों का दिल जीत रहा है. लेटेस्ट ट्रैक में सोनू और टप्पू की शादी को दिखाया जा रहा है. जहां बापूजी चाहते हैं कि जल्द से जल्द उनके पोते के लिए एक अच्छी लड़की मिल जाए, वहीं आत्माराम भिड़े अपनी बेटी की किसी योग्य लड़के से शादी करवाना चाहते हैं. उन्होंने रिश्ते तक देख लिए. सीरियल का एक प्रोमो भी जारी किया गया है, जिसमें दिखाया गया कि सोनू को देखने के लिए एक लड़का आता है और उसकी सगाई हो जाती है. टप्पू यह सब देखकर उदास हो जाता है.

आत्माराम भिड़े क्यों सोनू की शादी टप्पू से नहीं करवाना चाहता है?

मंदार चंदवाडकर ने सुभोजित घोष संग पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा, भिड़े एक बहुत ही सिद्धांतवादी आदमी है, वह जानता है कि जेठालाल बेशर्म है, उसे उसके जैसा दामाद नहीं चाहिए. हालांकि जेठालाल उसका अच्छा दोस्त भी है, लेकिन भिड़े के लिए, टप्पू की धारणा यह है कि वह नियमों का पालन नहीं करता है, वह बेहद शरारती है, इसलिए सोनू के लिए, वह टप्पू जैसा कोई नहीं चाहेगा. वह सोनू के लिए बेस्ट नहीं है.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

मंदार चंदवाडकर बोले- शो के सभी किरदार हैं अहम

मंदार चंदवाडकर ने छुट्टियों को लेकर कहा, ”सीरियल के मजेदार ट्विस्ट और टर्न की वजह से काम बहुत होता है और अभिनेताओं को अधिक छुट्टियां लेने का मौका नहीं मिलता है. हां, फिर भी जब भी संभव होता है तो छोटे-छोटे ब्रेक लेने की कोशिश करता हूं. देखा जाए तो तारक मेहता में सभी किरदार अहम हैं. यह शोले की तरह है, यह शो हर किसी के कंधों पर है. अब्दुल भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना जेठालाल. फैंस को इसका मजा तभी आता है जब पूरी कास्ट एक साथ हो. इसलिए हम और मेहनत करते हैं.”

गुब्बारे वाले एपिसोड पर क्या बोले आत्माराम भिड़े

हाल ही में नया साल के टाइम पर एक एपिसोड आया था. जिसमें चाचाजी गुब्बारा पकड़कर हवा में लटक गए थे. इस बारे में बात करते हुए मंदार ने कहा, हाल ही में चाचाजी गुब्बारे लेकर उड़ते हुए पाकिस्तान गए, यह अकल्पनीय था, लेकिन दर्शकों ने ट्रैक का आनंद लिया. टीआरपी चार्ट में भी उस ट्रैक ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. इससे पहले जेठालाल ऊंट पर सवार होकर पाकिस्तान पहुंचे थे. उनकी खानदानी परंपरा है, वो सीधे कहीं नहीं जाते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >