Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टप्पू और बबीता जी की सगाई की अफवाहों पर भव्य गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सबको बताना पड़ा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सबसे पहले टप्पू का रोल भव्य गांधी ने प्ले किया था. जब राज अनादकट और मुनमुन दत्ता की सगाई की अफवाहें सोशल मीडिया पर उड़ी तो इस बारे में सब भव्य से पूछे लगे. अब इसपर भव्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अक्सर अपने ट्रैक या कलाकारों के पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ जाता है. शो में सबसे पहले टप्पू का किरदार भव्य गांधी ने निभाया था. भव्य के शो छोड़ने के बाद उनकी जगह राज अनादकट ने लिया था. कुछ समय पहले राज और मुनमुत दत्ता की सगाई की खबरों ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ी थी. कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली. मुनमुन और राज दोनों ने इन खबरों को फेक और बेसलेस बताया था. हालांकि दोनों की सगाई की वजह से कई यूजर्स ने समझ लिया कि मुनमुन की सगाई भव्य से हो गई क्योंकि टप्पू का रोल उन्होंने भी निभाया था. अब इसपर भव्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मुनमुन दत्ता-राज अनादकट की सगाई की अफवाहों पर भव्य गांधी का रिएक्शन

मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की सगाई की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए भव्य गांधी ने ईटाइम्स संग बातचीत में कहा, सबसे पहले तो जिस टप्पू की लोग बात कर रहे थे, वह मैं नहीं था. ये अफवाहें बड़ौदा में फैली थी और उस समय मेरी मां और मुझे बहुत सारे फोन कॉल्स आए इस बारे में पूछने के लिए. मुझे सबको बताना पड़ा कि हैं मैंने वह किरदार निभाया था, लेकिन सगाई करने वाला मैं नहीं हूं.

तारक मेहता शो में भव्य गांधी को किसने किया था रिप्लेस

भव्य गांधी ने साल 2017 में असित मोदी का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को क्विट किया था. उन्हें राज अनादकट ने रिप्लेस किया और शो में पांच साल तक काम किया था. साल 2022 में राज ने भी शो को अलविदा कह दिया. बॉम्बे टाइम्स संग एक इंटरव्यू में राज ने तारक मेहता शो को छोड़ने के पीछे की वजह के बारे में कहा था, मैंने पांच साल तक टप्पू का रोल प्ले किया और इस किरदार को एक्सप्लोर करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं था. जब मैंने शो छोड़ा तब सारे मेरे दोस्तों को लगा कि मैं पागल हूं जो ऐसा कर रहा हूं. मुझे ये चैंलेज लेना ही था ताकि मैं अपने आप को कुछ नया करने के लिए पुश कर सकूं.

यह भी पढ़ें–  Top 10 Hindi Biggest Openers of 2025: ओपनिंग डे का सिंहासन छावा के नाम, सितारे जमीन पर और जाट रह गई हांफती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >