Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘भाबीजी घर पर हैं’ के ‘सक्सेना जी’ का बयान, कहा- मुझे तारक मेहता का जेठालाल

Taarak Mehta Ka Jethalal Nahi Banna: ‘भाबीजी घर पर हैं’ में ‘सक्सेना जी’ का रोल सानंद वर्मा निभाते हैं. इस किरदार में उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की है. शो में उनके बोलने का स्टाइल दर्शकों को काफी पसंद आता है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बड़ा बयान दे दिया है.

Taarak Mehta Ka Jethalal Nahi Banna: लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल की भूमिका में दिलीप जोशी नजर आते हैं. 17 साल से एक्टर इस शो का हिस्सा बने हुए हैं और दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. दूसरी तरफ शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ भी बहुत पॉपुलर है जिसे दर्शक देखना पसंद करते हैं. दोनों शोज की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. इसमें सानंद वर्मा, ‘सक्सेना जी’का रोल निभाते हैं. हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने एक शॉकिंग बयान दिया कि वह जेठालाल के जैसा नहीं बनना. आइए आपको पूरी बात बताते हैं.

सक्सेना जी बोले- तारक मेहता का जेठालाल नहीं बनना

सानंद वर्मा ने हिंदी रश यूट्यूब पॉडकास्ट में कहा कि वह टाइपकास्ट नहीं होना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि कि मुझे तारक मेहता का जेठालाल नहीं बनना. एक्टर ने कहा कि वह एक ही इमेज के साथ फंसना नहीं चाहते और बतौर एक्टर अलग-अलग किरदार को एक्सप्लोर करना चाहते हैं. उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने अभी तक 10 फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है और ये इसी साल रिलीज होने वाली है.

सानंद वर्मा ने इन शोज में किया हैं काम

सानंद वर्मा ने अपने एक्टिंग की शुरुआत शो लापतागंज से की थी. इसके बाद उन्होंने फिल्म मर्दानी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें रानी मुर्खजी थी. सानंद ने भाबीजी घर पर हैं के अलावा सीआईडी, एफआईआर में काम किया है. भाबीजी घर पर हैं से एक्टर शुरू से ही जुड़े हुए है और ये साल 2015 में शुरू हुआ था. एक्टर ने रेड, छिछोरे और मिशन रानीगंज, विजय 69 जैसे मूवीज में भी काम किया है. आखिरी बार वह फिल्म वेट्टैयान में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए थे. वह नाग अश्विन की कल्कि 2898 AD सीक्वल में भी काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >