Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बाघा ने जेठालाल और नट्टू काका संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारे सीन्स…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बाघा का किरदार निभाने वाले तन्मय वेकारिया ने बताया कि उन्हें अपना रोल काफी पसंद है. एक्टर ने जेठालाल संग काम करने पर भी बात की.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 16 सालों से दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है. इस हफ्ते सीरियल की टीआरपी में उछाल आया और यह दूसरे स्थान पर पहुंच गया. इसमें दिलीप जोशी, नितीश भलूनी, मंदार चंदवादकर, अमित भट्ट, किरण भट्ट, सोनालीका जोशी, मुनमुन दत्ता, तन्मय वेकारिया जैसे कई सितारे हैं, जो अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाते हैं. शो में बाघा का किरदार निभाने वाले तन्मय वेकारिया ने अपने कैरेक्टर और दिलीप जोशी संग काम करने पर बात की.

बाघा का किरदार निभाने पर क्या बोले तन्मय वेकारिया

तन्मय वेकारिया ने बॉलीवुडलाइफ संग बात करते हुए कहा, ”शो में बाघा को पेश किए हुए 14 साल हो चुके हैं और मैं इसे कभी भी मुश्किल या आसान नहीं समझता. बस मुझे इतना पता है कि मुझे एक्टिंग करनी है, मेकअप और गेट-अप के साथ सेट पर आते ही बाघा बनना है. मैं जो कर रहा हूं, उसका आनंद लेता हूं, इसलिए मेरे लिए बॉडी लैंग्वेज, पोस्चर, बाघा के खड़े होने का तरीका या उनके बात करने का तरीका सीखना कभी मुश्किल नहीं रहा. बस मैंने एंजॉय करते हुए हर फेज का आनंद लिया.”

तन्मय बोले- ‘सेट पर सभी लोग करते हैं मदद’

तन्मय ने आगे कहा, ”हम आमतौर पर सेट पर अच्छा समय बिताते हैं. हर कोई अच्छा और सहयोगी रहा है. चाहे वह निर्माता, लेखक, निर्देशक, सह-अभिनेता दिलीप भाई, नवीना या किरण भाई हों, वे मेरा काफी साथ देते हैं और शॉर्ट देने में मदद करते हैं.” अपनी लाइफ बदलने पर बात करते हुए तन्मय ने कहा, “हर अभिनेता चाहता है कि जब भी वह लोगों के बीच हो, उसे पहचाना जाए. इसलिए, असित भाई का शुक्रिया, भगवान का शुक्रिया जिन्होंने मुझे यह मंच दिया है. जहां मैं जाता हूं, मुझे पहचाना जाता है.”

बाघा, नट्टू काका और जेठालाल की तिकड़ी पर क्या बोले तन्मय

एक्टर ने बाघा, नट्टू काका और जेठालाल की पॉपुलर तिकड़ी पर भी बात की. उन्होंने कहा, “नए नट्टू काका के साथ केमिस्ट्री बनाने जैसा कुछ नहीं था. वह गुजराती थिएटर के बहुत अच्छे निर्माता हैं. मैं उन्हें सालों से जानता हूं. दिलीप भाई के साथ काम करना भी मजेदार होता है. गडा इलेक्ट्रॉनिक्स में हमारे सीन्स को काफी पसंद किया जाता है. सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी बनते हैं. जिसे देखकर मजा आता है. हम तीनों को साथ सीन करने में मजा आता है.

यह भी पढ़ें- Netflix Trending Movies: नेटफ्लिक्स पर इन टॉप ट्रेडिंग फिल्मों को वीकेंड में करें एंजॉय, सस्पेंस खूब करेगा एंटरटेन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >