Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बाघा ने शो के TRP चार्ट में शानदार प्रदर्शन करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- टप्पू-सोनू की शादी…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने इस हफ्ते कमाल कर दिया. टीआरपी चार्ट में यह दूसरे नंबर पर रहा. अब बाघा का किरदार निभाने वाले तन्मय वेकारिया ने अपनी खुशी जाहिर की.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा 16 साल से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. इसमें जेठालाल से लेकर भिड़े, पोपटलाल, सोढ़ी, अय्यर, महिला मंडल, टप्पू सेना की जुगलबंदी खूब हंसाती है. इस हफ्ते लंबे समय के बाद कॉमेडी शो ने टीआरपी चार्ट पर दूसरा नंबर हासिल किया. इसने ये रिश्ता क्या कहलाता है, उड़ने की आशा जैसे लोकप्रिय शो को पीछे छोड़ दिया. इस हफ्ते सीरियल को 2.3 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं. अब बाघा ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

टीआरपी चार्ट में टॉप करने पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाघा ने कही ये बात

तन्मय वेकारिया उर्फ ​​बाघा ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दूसरे नंबर पर पहुंचने पर अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए कहा, “शो का दूसरे नंबर पर आना वाकई बहुत अच्छा और शानदार एहसास है. मैं सबसे पहले भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा और उन सभी प्यारे दर्शकों का, जिन्होंने हमें पिछले 16 सालों से इतना प्यार दिया है. 16 साल बाद भी दूसरे नंबर पर आना वाकई बड़ी उपलब्धि है. मुझे लगता है कि यह टीम के हर सदस्य, लेखकों, निर्देशकों, अभिनेताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है. सभी ने अपना 100 परसेंट दिया है. निर्माता असित कुमार मोदी का शुक्रिया, जो इतने साल होने के बावजूद भी शो के किरदारों और कहानी के लिए जुनूनी हैं.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?

टप्पू-सोनू के ट्रैक पर क्या बोले तन्मय वेकारिया

हाल ही में टप्पू सोनू के शादी वाले ट्रैक ने सबका ध्यान खींचा. दर्शक कंफ्यूज थे कि क्या दोनों परिवार के खिलाफ जाकर शादी करेंगे या नहीं. तन्मय वेकारिया ने इसपर भी बात की. उन्होंने टप्पू-सोनू ट्रैक को मिल रहे प्यार को लेकर कहा, “यह ट्रैक शहर में चर्चा का विषय रहा. कहानी वाकई बहुत अच्छी थी. मुझे लगता है कि मैं उन्हें एक कपल के रूप में नहीं देखता हूं. टप्पू सेना सबसे अच्छी है. हालांकि, ट्रैक अच्छा रहा और सभी ने इसका आनंद लिया. पिछले 20 एपिसोड शानदार रहे, यह रोमांच और हास्य से भरपूर था.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >