Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नये साल पर होगी दयाबेन की शो में वापसी? असित मोदी बोले- दिशा वकानी वापस…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिशा वकानी का इंतजार फैंस शो में कर रहे हैं. दयाबेन शो से काफी सालों से गायब है. अब उनकी वापसी को लेकर असित मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में 17 सालों से टीवी पर आ रहा है. हालांकि शो की लोकप्रियता अभी भी दर्शकों के बीच काफी है. अब तक शो के कई पुराने किरदार बदल चुके हैं. एक किरदार जिसे दर्शक सबसे ज्यादा मिस करते हैं, वह है ‘दयाबेन’. दयाबेन की भूमिका दिशा वकानी निभाती थी, लेकिन अब वह शो का हिस्सा नहीं है. जेठालाल और दयाबेन की प्यार भरी बातें दर्शकों को बेहद पसंद आती थी. अब उनकी वापसी को लेकर असित मोदी ने रिएक्ट किया है.

असित मोदी ने दिशा वकानी को लेकर कहा- दयाबेन को वापस…

असित मोदी ने न्यूज 18 शोशा संग एक इंटरव्यू में दयाबेन को लेकर कहा, ”दयाबेन को वापस लाना बहुत जरूरी है क्योंकि मैं भी उन्हें मिस करता हूं. कभी-कभी परिस्थितियां इस तरह बदल जाती है कि कुछ चीजें हो जाती है और फिर इसमें देरी हो जाती है. कभी-कभी स्टोरी लंबी हो जाती है. 2024 में इलेक्शन थे, उसके बाद आईपीएल और उसके बाद वर्ल्ड कप के मैच, बारिश का मौसम था. ये कुछ वजहों के कारण उसमें देरी हो गई.”

असित मोदी ने कहा- दिशा वकानी वापस नहीं आ सकती

असित मोदी ने आगे कहा, ”मैं अभी भी कोशिश कर रहा हूं. मुझे लगता है दिशा वकानी वापस नहीं आएगी. उनके दो बच्चे हैं. वह मेरी बहन जैसी है. आज भी उनकी फैमिली के साथ हमारा अच्छा रिलेशन है. मेरी बहन दिशा वकानी ने मुझे राखी भी बांधी है. उसके पिता और भाई भी मेरे परिवार के जैसे ही है. आप जब 17 साल एक साथ काम करते हैं तो यह आपका विस्तृत परिवार बन जाता है.” असित मोदी ने इंटरव्यू में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भगवान कोई चमत्कार करेंगे और वह वापस आएगी. उन्होंने कहा कि अगर वह नहीं आएगी तो शो के लिए दूसरी दिशा वकानी लेकर आना होगा.

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें– Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सालों बाद झील मेहता ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये मुश्किल फैसला था…

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू इस दिन बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे, बोली- काफी अनोखा…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >