Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो छोड़ने के बाद भी 'अंजलि भाभी' को मिल रहा है फैंस का प्यार, नेहा मेहता बोलीं- उस किरदार ने मुझे बहुत प्यार दिया

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ने के बाद भी नेहा मेहता उर्फ अंजलि भाभी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. एक्ट्रेस ने अपने ब्रेक, वापसी और अंजलि के किरदार को लेकर दिल छू लेने वाली बातें साझा की हैं.

Neha Mehta on Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अंजलि भाभी का किरदार निभाने वाली नेहा एसके मेहता ने भले ही शो को सालों पहले अलविदा कह दिया हो, लेकिन दर्शकों के दिलों में आज भी उनकी जगह बरकरार है. हाल ही में एक्ट्रेस ने इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ी कि शो छोड़ने के बाद भी लोग उन्हें उसी प्यार से याद करते हैं. साथ ही अपने नए प्रोजेक्ट पर भी कई बातें साझा की हैं. आइए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है.

नेहा मेहता: लोग अब भी मुझे अंजलि कहकर बुलाते हैं”

नेहा ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के अपने चर्चित किरदार अंजलि मेहता के बारे में बात करते हुए कहा, “लोग अब भी मुझे अंजलि कहकर बुलाते हैं, नए सेट पर भी. और मैं इसे एक तारीफ मानती हूं. उस किरदार ने मुझे बहुत प्यार दिया. लेकिन एक एक्टर के तौर पर आपको लगातार विकसित होना चाहिए. जिंदगी की तरह, आप भी समय के साथ बदलते रहते हैं.”

टीवी पर वापसी और नया प्रोजेक्ट

पांच साल के ब्रेक के बाद नेहा मेहता छोटे पर्दे पर ‘इत्ती सी खुशी’ सीरियल के साथ वापसी कर रही हैं. इसके बारे में बात करते हुए वह बताती हैं, “मैं एक वेब प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी, लेकिन वह टल गया और तभी यह रोल ऑफर हुआ. कहानी सुनते ही लगा जैसे ब्रह्मांड मुझे मेरे अगले ओटीटी डेब्यू से पहले एक प्रैक्टिस प्लेटफॉर्म दे रहा हो.”

क्यों लिया था ब्रेक?

नेहा कहती हैं, “मुझे कई ऑफर मिले थे, लेकिन मैंने वही किया जो दिल को पसंद आया. मैंने सीखा है कि पैसे का नहीं, अच्छे काम का लालच करना चाहिए.”

यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 Box Office Collection: 20वें दिन ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ने से बस कुछ कदम दूर पहुंची ‘कांतारा चैप्टर 1’, टोटल कलेक्शन हैरान करने वाले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >