Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में दयाबेन की जगह कौन लेगा, ये सवाल फैंस के दिमाग में है. हाल ही में खबरें आई थी कि उनकी जगह टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा (Aishwarya Sakhuja) लेने वाली है. अब इसपर एक्ट्रेस ने रिएक्शन दिया है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ऐश्वर्या सखूजा?
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन यानी दिशा वकानी के लौटने का इंतजार एक जमाने से फैंस कर रहे है. हालांकि मेकर्स ने साफ कर दिया है कि नयी दयाबेन लेकर आ रहे है. ताजा अपडेट आई थी कि दिशा को ऐश्वर्या सखूजा रिप्लेस कर रही है. उन्होंने ऑडिशन भी दिया था और काफी अच्छा परफार्मेंस भी दिया था.
https://www.instagram.com/p/CfoXHDoNkdT/
ऐश्वर्या सखूजा ने तोड़ी चुप्पी
पिंकविला से बातचीत में ऐश्वर्या सखूजा ने इस बारे में बताया कि, उन्होंने भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैंने भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं यह कर रही हूं.’ बता दें कि वो अबतक टीवी शोज सास बिना ससुराल, मैं ना भूलूंगी, कृष्णादासी में नजर आ चुकी है.
Also Read: TMKOC: नेहा मेहता के आरोपों पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, कहा- झूठे आरोप लगाने के बजाय हमारे…
ऐश्वर्या सखूजा को हुआ था रामसे हंट सिंड्रोम
कुछ समय पहले ऐश्वर्या सखूजा ने खुलासा किया था कि वो रामसे हंट सिंड्रोम से पीड़ित हुई थी. इसका पता उन्हें शो ‘मैं ना भूलूंगी’ की शूटिंग के दौरान पता चला था. इस दौरान एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शूटिंग के दौरान स्टार्स और क्रू मेंबर्स ने उनकी बहुत हेल्प की थी. उन्होंने कहा था, इस तरह से शूट करने की कोशिश की कि मेरा आधा चेहरा ना दिखाई दे.
राखी विजान का नाम दयाबेन के लिए
वहीं, दयाबेन के रोल के लिए राखी विजान का भी नाम आया था. इस बारे में राखी ने एक इंस्टा पोस्ट लिखा था. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा था, हैलो सभी को. यह खबर एक अफवाह है और इससे मैं खुद हैरान हूं. मुझे निर्माताओं या चैनल द्वारा संपर्क नहीं किया गया है.
