Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुलधाम से इस किरदार का कटेगा पत्ता, हमेशा के लिए छोड़ जाएगा सबको

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखते हैं कि अब्दुल की मदद करने के लिए टप्पू सेना जन्माष्टमी दही हांडी उत्सव में भाग लेकर ईनाम राशि जीतना चाहते हैं. हालांकि उनके रेजिस्ट्रेशन में बड़ी दिक्कत आ जाती है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 16 सालों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है. शो के हर एक किरदार की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड को देखना मिस नहीं करते हैं. लेटेस्ट एपिसोड अब्दुल के इर्द-गिर्द घूम रहा है. जहां वह हमेशा के लिए गोलुकधाम सोसाइटी छोड़ रहा है और इसके पीछे का कारण बढ़ता कर्ज है. इससे मुक्त होने के लिए अब्दुल अपनी दुकान भी बेच रहा है.

अब्दुल क्यों छोड़ने चाहता है गोकुलधाम सोसाइटी

अब्दुल के बदले अंदाज को देखकर गोकुलधाम सोसाइटी वालों को शक हुआ और उन्होंने पूछने की कोशिश की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया और अचानक दुकान के सभी प्रोडक्ट्स पर 50 परसेंट डिस्काउंट लगा दिए. तब टप्पू सेना को शक हुआ और उन्होंने सच्चाई का पता लगाने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद खुलासा हुआ कि अब्दुल पर काफी कर्ज है, जो उसे जल्द से जल्द चुकानी है, इसलिए वह दुकान बेच रहा है. इस बात से बापूजी, भिड़े और पूरा सोसाइटी शॉक्ड हो जाता है.

अब्दुल को बचाने के लिए टप्पू सेना ने चुना कौन सा नया रास्ता

वह अब्दुल से बात करते हैं और पैसे की मदद भी करने के लिए कहते हैं, लेकिन अब्दुल किसी पर बोझ नहीं बनना चाहता, इसलिए वह दूसरे के हाथों दुकान का सौदा करता है. ये बात टप्पू सेना को बर्दाशत नहीं होती. सभी दुखी होकर जन्माष्टमी की तैयारी करते हैं, तभी बाघा और नट्टू काका की एंट्री होती है. वह कहते हैं कि जन्माष्टमी दही हांडी उत्सव हो रहा है, जिसमें मटकी फोड़ने वालों को 11 लाख 11 हजार 101 रुपये का ईनाम मिलेगा.

क्या टप्पू सेना अब्दुल को सोसाइटी छोड़ने से पहले रोक पाएगी

इस बात को सुनकर टप्पू सेना कहते हैं कि हम फोड़ेंगे मटकी और ईनाम राशि जीतकर अब्दुल भाई की मदद करेंगे. हालांकि सोसाइटी वाले खुश नहीं है, क्योंकि ये काम रिस्की है और बच्चों को अगर चोट लग जाएगी, तो फिर क्या होगा. तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में हम देखते हैं कि सभी आयोजन में जाते हैं, लेकिन वहां टप्पू सेना का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाता है. वह कहते हैं कि आप दूसरे सोसाइटी से हैं, इसलिए आप भाग नहीं ले सकते. क्यां टप्पू सेना अब्दुल का कर्ज उतार पाएगी. या फिर वह हमेशा के लिए दुकान बेचकर अपने गांव चला जाएगा.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बबीता जी का कैसे है भिड़े संग रिश्ता, बोली- ऑफ-कैमरा उनका…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के इस एक्टर ने सालों बाद शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- डर की वजह से…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >