Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 8 साल बाद दिशा वकानी की होगी वापसी? अब्दुल ने कहा- मुमकिन नहीं, नयी दयाबेन को लेकर कही चौंकाने वाली बात

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में आखिरकार दिशा वकानी कब वापस आएंगी, इसपर शरद सांकला ने रिएक्ट किया है. शरद ने बताया कि अब ये मुमकिन नहीं. एक्टर ने बताया कि दया ने आठ साल पहले शो छोड़ दिया था.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक पॉपुलर शो है. असित मोदी के शो से काफी लंबे समय से दयाबेन यानी दिशा वकानी गायब है. दिशा ने शो से 2017 में मैटरनिटी लीव लिया था और उसके बाद उन्होंने शो में दोबारा वापसी नहीं की. उनके चाहने वाले दिशा के लौटने का इंतजार कर रहे हैं. असित मोदी ने कई इंटरव्यू में बताया कि एक्ट्रेस का लौटना पॉसिबल नहीं है. हालांकि फिर भी फैंस को उम्मीद है दिशा सीरियल में लौटेंगी. इस बीच शो में अब्दुल का किरदार निभाने वाले एक्टर शरद सांकला दिशा का लौटना अब मुमकिन नहीं लग रहा.

‘तारक मेहता शो’ में दयाबेन की वापसी को लेकर क्या बोले अब्दुल?

‘द आवारा मुसाफिर शो’ में शरद सांकला ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ शो से दिशा वकानी के गायब होने के बारे में बात की. शरद से पूछा गया कि दिशा क्या तारक मेहता शो में वापस आएंगी, तो एक्टर ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि अब यह मुमकिन है, लेकिन साथ ही, कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता, ऐसा हो भी सकता है और नहीं भी. जैसा कि मैंने पहले बताया हमारे प्रोड्यूसर कभी नहीं चाहते कि कोई एक्टर शो छोड़े. दया ने आठ साल पहले शो छोड़ दिया था फिर भी शो अभी भी सफलतापूर्वक चल रहा है. अगर वह वापस आती है, तो यह बहुत अच्छा होगा और अगर वह नहीं आती है, तो हम आगे बढ़ने का कोई और रास्ता ढूंढ लेंगे.”

नयी दयाबेन को लेकर अब्दुल ने कहा- उसे स्वीकार करेंगे या नहीं, पता नहीं

शरद सांकला ने आगे कहा, “हमारे प्रोड्यूसर सच में चाहते हैं कि ओरिजिनल एक्ट्रेस वापस आएं. अभी उनकी लाइफ में क्या हो रहा है और वह क्या फैसला लेती हैं, इस पर हम कोई कमेंट नहीं कर सकते, सबकी अपनी पर्सनल जिंदगी होती है.” एक्टर ने ये भी कहा, “अगर कोई नया एक्टर आता है तो हमेशा यह अनिश्चितता रहती है कि दर्शक उसे स्वीकार करेंगे या नहीं. दिशा ने उस किरदार को इतनी खूबसूरती से निभाया था और वह असल लाइफ में वैसी नहीं हैं. उनकी आवाज अलग है और वह रियल लाइफ में उस टोन में बात नहीं करती.”

यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twist: मोटी बा की चौंकाने वाली शर्त से हिला कोठारी हाउस, प्रार्थना के होने वाले बच्चे को लेकर हुआ हंगामा, अनु का दिखा रौद रूप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >