Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 18 सालों से शो का हिस्सा बनने पर अब्दुल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जब काम नहीं होता तब दाल-आटे का भाव पता चलता है

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा एक्टर शरद सांकला 18 साल से बने हुए हैं. शो में वह अब्दुल का किरदार निभा रहे हैं. शो का हिस्सा बनने पर उन्होंने अपने दिल की बात कही. साथ ही बताया कि शो मिलने से पहले वह 7 साल तक जॉबलेस थे.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित मोदी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा कुछ समय से अपने किरदारों को लेकर काफी चर्चा में है. कई कैरेक्टर अब रिप्लेस हो चुके हैं और उनकी जगह नये एक्टर्स ने ले ली. हाल ही में सुनीता सब्जीवाली का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस प्रजाक्ता शिसोदे ने इसे अलविदा कह दिया था. हालांकि ऐसे भी कुछ एक्टर्स है जो शो का हिस्सा 18 सालों से बने हुए हैं. इसमें जेठालाल, बबीता जी, भिड़े, अब्दुल का नाम शामिल है. एक्टर शरद सांकला भी बीते 18 सालों से तारक मेहता शो का हिस्सा है. उन्होंने इस पर बात की.

18 सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने पर क्या बोले शरद सांकला

एक्टर शरद सांकला ने जूम/ टेली टॉक इंडिया संग एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा, 7 सालों तक घर पर बैठे रहने के बाद मुझे असित कुमार मोदी का कॉल आया. मैं 18 सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम कर रहा हूं. दर्शक मुझे बहुत प्यार दे रहे हैं. मैं 7 साल तक काम पाने के लिए संघर्ष करता रहा, लेकिन मैंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी. आपको सब्र रखना होगा; भगवान आखिरकार आपकी मदद करेंगे.”

शरद सांकला बोले- जब काम नहीं होता तब दाल-आटे का भाव पता चलता है

शरद सांकला ने इस इंटरव्यू में बताया, “मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि किसी को भी ऐसे दौर से न गुजरना पड़े. जिंदगी में हर किसी के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं. मैं सभी नए एक्टर्स से कहना चाहूंगा कि ऐसे दिन आपकी जिंदगी में आने चाहिए क्योंकि वे आपको काम की कीमत सिखाएंगे. जब काम नहीं होता तब दाल-आटे का भाव पता चलता है. जो लोग मेरे साथ फोटो खिंचवाने के लिए कहते हैं, मैं उन्हें कभी मना नहीं करता. ऐसे अनुभव आपको एक कीमती सबक देते हैं और आपको काम का महत्व सिखाते हैं.”

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मेकर्स से नाराज होकर इस एक्ट्रेस ने कहा शो को अलविदा, महिला मंडल में मचा हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >