Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू ने जेठालाल-बबिता के शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एक समय के बाद इंसान बोर…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की पूर्व सोनू निधि भानुशाली ने शो छोड़ने वाले एक्टर्स पर बयान दिया है. उनका कहना है कि इंसान रोज एक ही चीज से ऊब हो जाती है, हर किसी को जिंदगी में आगे बढ़ने का हक है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah टीवी की दुनिया का सबसे लोकप्रिय सिटकॉम है, जो पिछले 17 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. लेकिन इन दिनों यह शो दिलीप जोशी (जेठालाल), मुनमुन दत्ता (बबीता) और अन्य कई प्रमुख कलाकारों के शो छोड़ने की खबरों के कारण चर्चा में है. हाल ही में शो में ‘सोनू भिड़े’ का किरदार निभा चुकीं निधि भानुशाली ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है. हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में निधि ने बताया कि वह भव्य गांधी, कुश शाह और दिलकुश रिपोर्टर जैसे अपने पुराने को-स्टार्स के संपर्क में हैं.

निधि भानुशाली ने जेठालाल-बबिता के शो छोड़ने पर क्या कहा?

उन्होंने शो छोड़ने वाले एक्टर्स के फैसले पर कहा, “आप कितने समय तक एक ही चीज रोज कर सकते हैं? एक समय के बाद इंसान बोर हो जाता है. हर किसी की अपनी जिंदगी होती है और उसे यह तय करने का अधिकार है कि वो क्या करना चाहता है. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने कई एक्टर्स को पहचान दी, लेकिन आखिर में यह भी एक काम ही है.”

निधि ने यह भी कहा, “हर सिक्के के दो पहलू होते हैं. सभी लोग अपना बेस्ट देने की कोशिश करते हैं. मुझे नहीं लगता किसी को शो छोड़ने के लिए सफाई देने की जरूरत है.”

अभी भी शो का हिस्सा हैं दिलीप जोशी-मुनमुन दत्ता

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कई कलाकारों ने निर्माताओं के साथ मतभेद या निजी कारणों के चलते शो छोड़ा है, जैसे शैलेश लोढ़ा, गुरुचरण सिंह और जेनिफर मिस्त्री. हालांकि, निर्माता असित मोदी ने साफ किया है कि दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता अभी भी शो का हिस्सा हैं.

बता दें कि निधि भानुशाली ने शो में सोनू भिड़े का किरदार निभाया था और अब एक्टिंग से अलग होकर एक नई लाइफस्टाइल फॉलो कर रही हैं.

यह भी पढ़े: Box Office Report: ‘सितारे जमीन पर’ Vs ‘मां’ Vs ‘कन्नप्पा’? बॉक्स ऑफिस पर किसने लूटी बादशाहत और किसकी हालत पस्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >